लाइव न्यूज़ :

Nagpur Railway Station: नागपुर स्टेशन में घुसी आतंकियों की वैन!, सशस्त्र जवानों ने घेरकर किया गिरफ्तार, जानें क्या है माजरा

By आनंद शर्मा | Updated: July 8, 2023 21:18 IST

Nagpur Railway Station: हथियारबंद पुलिस का जमघट, मारुति वैन और उससे युवकों को गिरफ्तार किए जाने का यह पूरा वाक्या देखकर यात्री घबरा गए.

Open in App
ठळक मुद्देरणनीति बनाकर मारुति वैन की घेराबंदी की गई. जवानों ने बेहद सावधानी से आगे बढ़कर वैन से दोनों को बाहर निकाला. रेलवे स्टेशन परिसर में अब आतंकियों का खतरा नहीं होने की घोषणा की गई.

नागपुरः शनिवार की शाम करीब 4.35 बजे. अचानक एक मारुति वैन नागपुर रेलवे स्टेशन परिसर में घुसी. उसमें कथित आतंकादी होने की सूचना रेलवे पुलिस को पहले ही मिल चुकी थी. ऐसे में रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, आतंकवादी विरोधी दस्ते, बम शोधक एवं नाशक दस्ते सहित सभी सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई.

फौरन ही रणनीति बनाकर मारुति वैन की घेराबंदी की गई. हथियारबंद जवानों ने बेहद सावधानी से आगे बढ़कर वैन से दोनों को बाहर निकाला. लगभग एक से सवा घंटे की इस मशक्कत के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में अब आतंकियों का खतरा नहीं होने की घोषणा की गई. इस बीच, हथियारबंद पुलिस का जमघट, मारुति वैन और उससे युवकों को गिरफ्तार किए जाने का यह पूरा वाक्या देखकर यात्री घबरा गए.

हालांकि, बाद में यह पूरा घटनाक्रम एक मॉक ड्रिल का हिस्सा होने का पता चलते ही सभी ने राहत की सांस ली. गौरतलब है कि नागपुर रेलवे स्टेशन आतंकियों की हिटलिस्ट में शामिल है. ऐसे में यहां की सुरक्षा व्यवस्था कैसी हो, इसे लेकर समय समय पर समीक्षा की जाती है. वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से निरंतर सुरक्षा बंदोबस्त की पड़ताल भी की जाती है.

इसी पार्श्वभूमि में आतंकवादी विरोधी दस्ते के अधीक्षक (मुंबई) ने रेलवे स्टेशन पर अचानक ऐसे हालात पैदा होने पर क्या करना है? कैसे करना है? इसकी प्रत्यक्ष गतिविधि से जानकारी देने के लिए मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया था.

तद्नुसार, शनिवार की शाम करीब 4.35 बजे आतंकवादी विरोधी दस्ता (एटीएस), रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, बम शोधक एवं नाशक दस्ता, सीआईबी, सीताबर्डी व सदर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और इसके बाद मॉक ड्रिल की शुरुआत हुई.

लेकिन इतनी बड़ी संख्या में हथियारबंद पुलिस और मारुति वैन से फिल्मी स्टाइल में कब्जे में लिए गए कथित आतंकियों के कारण सैंकड़ों यात्रियों के मन में शंका-कुशंका पैदा हो गई थी. शाम 5.55 बजे मॉक ड्रिल पूरी होने पर एसटीएस के अधिकारियों ने हकीकत सबके सामने रखी. इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरPoliceआतंकवादीमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट