लाइव न्यूज़ :

कामठी में बंद घर में मिले दो बहनों के शव, मकान से फैलती दुर्गंध से खुलासा, दोनों की उम्र 50 साल से ऊपर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 6, 2021 21:10 IST

महाराष्ट्र के नागपुर में जूनी कामठी पुलिस थाना अंतर्गत दाल ओली नंबर दो में अपने ही मकान में दो बहनें मृत पाई गईं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया.

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों में बड़ी बहन पद्मा नागोराव लोटे (60 वर्ष) और छोटी बहन कल्पना नागोराव लोटे (50 वर्ष) हैं. नगर परिषद का कर्मचारी संपत्ति कर का बिल मकान मालिकों को देने यहां आया था.बहनों के मकान में बिल देने के लिए आवाज लगाई तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला.

कामठीः जूनी कामठी पुलिस थाना अंतर्गत दाल ओली नंबर दो में बुधवार को दोपहर अपने ही मकान में दो बहनें मृत पाई गईं. बताया गया है कि दोनों की मौत कई घंटे पहले ही हो चुकी थी.

मकान से फैलती दुर्गंध की वजह से इन मौतों का खुलासा हुआ. पुलिस उपनिरीक्षक सुरेंद्र पाटिल ने बताया कि मृतकों में बड़ी बहन पद्मा नागोराव लोटे (60 वर्ष) और छोटी बहन कल्पना नागोराव लोटे (50 वर्ष) हैं. बताया गया है कि बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे नगर परिषद का कर्मचारी संपत्ति कर का बिल मकान मालिकों को देने यहां आया था.

उसने जब इन बहनों के मकान में बिल देने के लिए आवाज लगाई तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला. उसने आसपास बैठे लोगों से भी पूछताछ की. बताया गया कि कर्मचारी जब बिल मकान में डालने के इरादे से दरवाजे, खिड़की के पास पहुंचा तो उसे तेज दुर्गंध आई. उसने ये बात आसपास के लोगों से भी साझा की. इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया.

पुलिस घटनास्थल पहुंची और दरवाजा खोलकर जांच में एक कमरे में दोनों बहनें मृत अवस्था में पाई गईं. बड़ी बहन पद्मा का शव बिस्तर पर था जबकि छोटी बहन कल्पना का शव जमीन पर ही था. पुलिस को आशंका है कि दोनों बहनों में पद्मा की मौत पहले हुई होगी.

बताया गया है कि पद्मा स्नातक तक शिक्षित थीं. वह कुछ दिनों पहले तक लोगों के घरों में घरेलू काम किया करती थीं. वहीं छोटी बहन कल्पना को लेकर बताया गया कि वो अधिकांश समय बीमार नजर आया करती थीं. पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया और पंचनामे के बाद दोनों बहनों के शवों को परीक्षण के लिए स्थानीय उपजिला अस्पताल भेजा. फिलहाल दोनों बहनों की मौत की असल वजह का खुलासा नहीं हो पाया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए