लाइव न्यूज़ :

बेटी से पिता ने सुसाइड का नाटक करने को कहा, स्टूल पर खड़ी हुई और फोटो खींचा, लात से मारकर स्टूल गिराया, बाप और 12 वर्षीय बहन के सामने मौत, जानें मामला

By भाषा | Updated: November 13, 2022 16:07 IST

नागपुरः पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 16 वर्षीय लड़की छह नवंबर को नागपुर के कलमना इलाके में अपने घर में फंदे से लटकी मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देरिश्तेदारों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया था।छानबीन के दौरान उसके पिता के मोबाइल की जांच करने पर पूरी साजिश से पर्दा उठ गया।मोबाइल फोन में एक फोटो मिला जिसमें लड़की खुदकुशी करने की कोशिश करती दिखी।

नागपुरःमहाराष्ट्र के नागपुर में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने अपने रिश्तेदारों को फंसाने के लिए पहले अपनी बेटी से सुसाइड नोट लिखवाए, फिर उससे खुदकुशी करने का नाटक करने को कहा और इसी दौरान उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 16 वर्षीय लड़की छह नवंबर को नागपुर के कलमना इलाके में अपने घर में फंदे से लटकी मिली थी। कलमना थाने के एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने किशोरी के कमरे में मिले पांच सुसाइड नोट के आधार पर उसकी सौतेली मां और कुछ अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

उन्होंने बताया कि छानबीन के दौरान उसके पिता के मोबाइल की जांच करने पर पूरी साजिश से पर्दा उठ गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, “मोबाइल फोन में एक फोटो मिला जिसमें लड़की खुदकुशी करने की कोशिश करती दिखी। यह सामने आया कि उसने अपनी बेटी से इस तरह का नाटक करने को कहा था। जैसे ही लड़की ने फंदा लगाने का नाटक किया तो उसने उसका फोटो खींच लिया था।

वह अपने रिश्तेदारों को सबक सिखाना चाहता था।” अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपनी बेटी से पांच सुसाइड नोट लिखवाए जिनमें संबंधित रिश्तेदारों के नाम लिखवाए और उसके कहने पर जब लड़की फंदा लगाने का नाटक करने के लिए स्टूल पर खड़ी थी तो उसने फोटो खींचा तथा स्टूल को ठोकर मारकर गिरा दिया जिससे किशोरी की अपने पिता और 12 वर्षीय बहन के सामने मौत हो गई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्रहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली