लाइव न्यूज़ :

युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर रेप, आहत पिता ने की खुदकुशी, आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर 4 लाख हड़पे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2021 21:13 IST

नागपुर पुलिस ने हरकत में आकर बलात्कार तथा खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी तरुण ज्ञानेश्वर येणुरकर (22) काटोल है.

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित 20 वर्षीय युवती और तरुण पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे. फेसबुक पर दोनों की पहचान हुई.युवती रेशिमबाग मैदान पर योगा क्लास और व्यायाम के लिए जाती है.

नागपुरःपुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रही युवती को फेसबुक फ्रेंड ने हवस का शिकार बनाया है. आरोपी ने युवती को उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार लाख रुपए हजम कर लिए जिससे आहत होकर युवती के पिता को खुदकुशी करनी पड़ी है.

इसके बाद पुलिस ने हरकत में आकर बलात्कार तथा खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी तरुण ज्ञानेश्वर येणुरकर (22) काटोल है. पीड़ित 20 वर्षीय युवती और तरुण पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे. फेसबुक पर दोनों की पहचान हुई.

युवती रेशिमबाग मैदान पर योगा क्लास और व्यायाम के लिए जाती है. तरुण भी यहां आने लगा. इस वजह से दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. तरुण ने अपनी एक मंत्री से पहचान होने का झांसा दिया. उसने अपने परिजन भी पुलिस विभाग में होने का बताया. उसने युवती को आसानी से भर्ती कराने में मदद करने को कहा.

सूत्रों के अनुसार तरुण ने युवती को बताया कि मेडिकल जांच के दौरान उम्मीदवार के शरीर पर कोई भी दाग होने पर उसे भर्ती के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाता हैै. उसने युवती को अपने निर्वस्त्र फोटो निकाल कर भेजने को कहा. प्रेम संबंध होने से युवती ने उसे फोटो भेज दिया.

इसमें स्पष्ट नहीं होने का बताते हुए तरुण ने वीडिया बनाकर भेजने को कहा. युवती ने वीडियो भी बना दिया. इसके बाद से वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर हुड़केश्वर के एक मकान में यौन शोषण करने लगा.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए