लाइव न्यूज़ :

जुए के पैसों को लेकर हुआ झगड़ा और दोस्तों ने ही गला काटकर की हत्या

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 15, 2018 08:27 IST

मृतक था कुख्यात गुंडा और उसके खिलाफ मारपीट, धमकी देना, जुआ व मटका चलाने जैसे कई तरह के आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसका भाई भी आपराधिक प्रवृत्ति का है.

Open in App

नागपुर, 14 नवंबर: जुआ व मटका अड्डा जैसे विविध अवैध धंधा चलाने वाले कुख्यात गुंडे की गला काटकर निर्ममता से हत्या किए जाने की घटना जरीपटका पुलिस स्टेशन के सीमांतर्गत घटी. घटना से परिसर में खलबली मची हुई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक अवैध धंधे में शामिल साथियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया.

मृतक का नाम मायानगर, इंदोरा निवासी संदीप उर्फ काल्या विकास गजभिये (25) है. काल्या के खिलाफ मारपीट, धमकी देना, जुआ व मटका चलाने जैसे कई तरह के आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसका भाई भी आपराधिक प्रवृत्ति का है. मायानगर परिसर में ललित कला भवन है. इस केंद्र के समीप उसने कुछ जगह पर कब्जा कर जुए व मटका अड्डा शुरू किया था. इस जगह वह रात-दिन बैठा रहता था. पिछले कुछ दिनों से उसका, उसके साथियों के साथ पैसों को लेकर विवाद शुरू था.

चार दिन पहले कुछ लोगों ने मध्यस्थता कर उनके बीच विवाद खत्म करने का प्रयास किया था. इसके बाद आज दोपहर 3.30 बजे के दरम्यान काल्या अपने जुए अड्डे पर बैठा हुआ था. इसी समय उसके साथियों के साथ पुराने पैसों को लेकर विवाद हुआ. इस विवाद में चारों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू की. वह झोपड़पट्टी से बाहर निकलकर भागने लगा. आरोपियों ने उसका पीछा कर मैदान में धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए.

दोपहर 4.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को उसकी हत्या की जानकारी मिली. इसके बाद जरीपटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने लाश मेयो अस्पताल भेजा. मामले में पुलिस ने माया नगर निवासी शंभू घुबड़ व लंकेश को हिरासत में लिया है. खबर लिखे जाने तक उन्होंने जुर्म कबूल नहीं किया है. शेष आरोपियों की तलाश जारी है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत