लाइव न्यूज़ :

नागौर दलित उत्पीड़न मामला: सीएम अशोक गहलोत से मिले परिजन, सरकार के कदमों पर संतोष जताया

By भाषा | Updated: March 1, 2020 00:19 IST

नागौर में दो दलित युवकों को बन्धक बनाकर मारपीट करने व आपत्तिजनक वीडियो बनाने की घटना 16 फरवरी को हुई जो 18 फरवरी को वीडियो वायरल होने पर सामने आई और 19 फरवरी को इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ।

Open in App
ठळक मुद्दे इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस प्रकरण को लेकर गठित संघर्ष समिति के संयोजक अधिवक्ता गौतम नायक ने भी इस घटना के सामने आने के बाद त्वरित एक्शन के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद दिया।

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट द्वारा राज्य में दलितों के खिलाफ अत्याचार को लेकर सरकार की आलोचना किए जाने के एक दिन बाद नागौर दलित उत्पीड़न प्रकरण में पीड़ित युवकों के परिवार शनिवार को यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले और राज्य सरकार द्वारा उठाये गए कदमों व अब तक पुलिस कार्रवाई पर संतुष्टि जताई।

पीड़ित पक्ष के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर गहलोत से मुलाकात के दौरान कहा कि इस प्रकरण में राज्य सरकार द्वारा तत्परता से कार्रवाई की गयी उससे पीड़ित पक्ष पूरी तरह से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा रखी गयी मांगें पूरी हुई हैं और राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया गया। इस प्रकरण को लेकर गठित संघर्ष समिति के संयोजक अधिवक्ता गौतम नायक ने भी इस घटना के सामने आने के बाद त्वरित एक्शन के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की ओर से दोनों पीड़ित युवकों को ढाई-ढाई लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। पीड़ित युवकों को स्थानीय स्तर पर नौकरी दिलाने की व्यवस्था भी की जाएगी। इस अवसर पर नागौर की पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा भी उपस्थित थीं। नागौर में दो दलित युवकों को बन्धक बनाकर मारपीट करने व आपत्तिजनक वीडियो बनाने की घटना 16 फरवरी को हुई जो 18 फरवरी को वीडियो वायरल होने पर सामने आई और 19 फरवरी को इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

उपमुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने इस मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई थी जो घटना स्थल पर गयी और अपनी रपट हाल ही में उन्हें सौंपी। पायलट ने गुरुवार को दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान यह रपट कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपी। पायलट ने शुक्रवार को जोधपुर में कहा कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ साथ राजनीतिक स्तर पर भी एक संदेश दिए जाने की जरूरत है कि राज्य सरकार दलितों के खिलाफ किसी भी अत्याचार की घटना को सहन नहीं करेगी। 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह