लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर में टोल प्लाजा कर्मचारी को नगर पंचायत अध्यक्ष ने पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2021 13:39 IST

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि टोल प्लाजा के पास रहने वालों का कोई भी फास्टैग नहीं बनाया जाएगा और उनसे कोई टोल नहीं लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकर्मचारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया तो वह उन्हें वापस लेने के लिए वहां गए थे।शिकायतकर्ता के अनुसार, वशिष्ठ 30-40 अज्ञात लोगों के साथ टोल बूथ पर पहुंचे।शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उन्होंने उनसे पैसे भी छीन लिए और भागने की कोशिश की।

बुलंदशहरः  उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में टोल प्लाजा कर्मचारी को कथित तौर पर पीटते नगर पंचायत अध्यक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में नरोरा नगर पंचायत के अध्यक्ष विवेक वशिष्ठ को टोल प्लाजा पर एक आईटी प्रबंधक राकेश कुमार को थप्पड़ मारते देखा जा सकता है।

हालांकि, वशिष्ठ ने दावा किया कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने वहां से गुजरने की कोशिश कर रहे कुछ स्थानीय ग्रामीणों के आधार कार्ड जब्त कर लिए थे और जब कर्मचारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया तो वह उन्हें वापस लेने के लिए वहां गए थे।

शिकायतकर्ता के अनुसार, वशिष्ठ 30-40 अज्ञात लोगों के साथ टोल बूथ पर पहुंचे और उनके व अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उन्होंने उनसे पैसे भी छीन लिए और भागने की कोशिश की।

कुमार ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि टोल प्लाजा के पास रहने वालों का कोई भी फास्टैग नहीं बनाया जाएगा और उनसे कोई टोल नहीं लिया जाएगा। वशिष्ठ ने दावों का खंडन करते हुए कहा कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने फास्टैग जारी करने के लिए कुछ स्थानीय लोगों के आधार कार्ड जबरन छीन लिए।

उन्होंने दावा किया कि इनके बिना उन्हें गुजरने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा, जब मैं वहां पहुंचा और स्टाफ से कार्ड लौटाने को कहा तो टोल कर्मियों ने अभद्रता की और गाली-गलौज करने लगे।’’ वशिष्ठ ने दावा किया कि इस हिस्से को वीडियो में नहीं दिखाया गया है। पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबुलंदशहरयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?