लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर की ज्योति की कहानी सामने, दारोगा बनते और वर्दी मिलते ही अपने पति से दूरी बनानी शुरू की, प्रेमी संग रहने की चर्चा!, आईजी, एसएसपी और एसडीओ पूर्वी से लिखित शिकायत

By एस पी सिन्हा | Updated: July 22, 2023 18:06 IST

पति ने आईजी, एसएसपी और एसडीओ पूर्वी से भी लिखित शिकायत भी की है। पति प्रिय रंजन (34) की मानें तो दोनों ने लव मैरिज की थी। सबकुछ ठीक चल रहा था। ज्योति को पढ़ने की, कुछ बनने की इच्छा थी। प्रिय रंजन का दावा है कि उसने पत्नी को पढ़ाया-लिखाया।

Open in App
ठळक मुद्देज्योति ने दरोगा का फॉर्म भरा और सेटिंग के लिए 10 लाख रुपए मांगे।ज्योति ने सोमेश्वर झा, जो उसकी कोचिंग में ही पढ़ता था, उसके 10 लाख भी मुझसे लिए।जमीन बेचकर और दोस्तों से कर्ज लेकर 20 लाख रुपए दिए।

पटनाः यूपी की ज्योति मौर्या की चर्चा अभी ताजी ही है कि उससे आगे बढ़कर बिहार के मुजफ्फरपुर की ज्योति (34) की कहानी सामने आई है। जहां एक विवाहिता शादी के कई साल बाद दारोगा बनी और अब वर्दी मिलते ही उसने अपने पति से दूरी बनानी शुरू कर दी। साथ में नौकरी पर लगे दूसरे दारोगा से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी।

इस मामले में पति ने आईजी, एसएसपी और एसडीओ पूर्वी से भी लिखित शिकायत भी की है। पति प्रिय रंजन (34) की मानें तो दोनों ने लव मैरिज की थी। सबकुछ ठीक चल रहा था। ज्योति को पढ़ने की, कुछ बनने की इच्छा थी। प्रिय रंजन का दावा है कि उसने पत्नी को पढ़ाया-लिखाया। ज्योति ने दरोगा का फॉर्म भरा और सेटिंग के लिए 10 लाख रुपए मांगे।

प्रिय रंजन का कहना है कि ज्योति ने सोमेश्वर झा, जो उसकी कोचिंग में ही पढ़ता था, उसके 10 लाख भी मुझसे लिए। मैंने जमीन बेचकर और दोस्तों से कर्ज लेकर 20 लाख रुपए दिए। अब दोनों एसआई हैं और ज्योति मेरे साथ रहना नहीं चाहती। मुझे जान से मारने और झूठे केस में फंसा देने की धमकी दे रही है।

मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र का है। दोनों को एक बेटा भी है, जिसका नाम रेयांश है। प्रिय रंजन ने बताया कि 2009 में दोनों ने मुजफ्फरपुर से भागकर दिल्ली में प्रेम विवाह कर लिया था। वह दिल्ली में ही रियल एस्टेट का काम करने लगा, जबकि पत्नी बैंक में नौकरी करने लगी। वर्ष 2012 में पत्नी को बीपीएससी की तैयारी करने का मन हुआ।

जिसके बाद उसने गुड़गांव में एक कोचिंग में तैयारी शुरू कर दी। लेकिन नोटबंदी के बाद पति का काम धीमा हो गया और पत्नी की नौकरी भी छूट गई। मजबूरन दोनों मुजफ्फरपुर लौट आए। पत्नी मुजफ्फरपुर में भी बीपीएससी की कोचिंग करती रही। 2019 बैच में उसका सिलेक्शन दारोगा के लिए हो गया। जिसके बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़नी शुरू हो गई।

नौकरी लगने के बाद उसने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। दोनों के  10 वर्षीय पुत्र ने बताया कि जब वह नानी घर रहता था, तब मम्मी उसे लेकर अंकल के घर जाती थी। उसे दूसरे कमरे में अन्य बच्चों के साथ सुला देती थी और मम्मी व अंकल दूसरे कमरे में चले जाते थे। वहीं महिला दारोगा ने अपने ऊपर लगे सारे आरोप को बेबुनियाद बताया।

महिला दारोगा का कहना है कि पूर्व में पति अक्सर शराब पीकर मारपीट करता था। उसका कैरेक्टर अच्छा नहीं है, इसलिए दोनों अलग हुए हैं। उसकी पढ़ाई-लिखाई के लिए उसकी तीन बहनें पैसे देती थीं। महिला दारोगा ने बताया कि वह दो दिनों की छुट्टी पर घर आई हुई थी।

टे से मिलना चाह रही थी, लेकिन पति और ससुराल वाले मिलने नहीं दे रहे थे। इसके बाद पुलिस की मदद ली गई। फिलहाल महिला दारोगा कटिहार में पोस्टेड है। सदर थाना के थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि पति का आवेदन मिला है। कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों से मार्गदर्शन लिया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी