लाइव न्यूज़ :

शिक्षक की पुत्री का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर किया वायरल, दो लाख रुपये की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: December 13, 2021 19:09 IST

शिक्षक की पुत्री की आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर परिवार को ब्लैकमेल किया जा रहा है. उसके पिता के मोबाइल पर व्हाट्सएप से तस्वीर भेजकर ब्लैकमेलर धमकी दे रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना से छात्रा सदमे है.घर से स्कूल जाना छोड़ दिया है.मोबाइल पर बेटी की आपत्तिजनक तस्वीर भेजी गई थी.

पटनाः बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के एक मुहलले में रहनेवाले शिक्षक की पुत्री का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

 

फोटो भेजने वाले आरोपित ने मोबाइल पर फोटो भेज डिलीट करने के एवज में दो लाख रुपये की रंगदारी की मांग की है. इससे शिक्षक का पूरा परिवार परेशान है. ऐसे में लोक-लाज की डर से बच्ची ने घर से निकलना बंद कर दिया है. मामले को लेकर शिक्षक ने अहियापुर थाने में प्राथमिक दर्ज कराई है. 

बताया जा रहा है कि शिक्षक की पुत्री की आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर परिवार को ब्लैकमेल किया जा रहा है. उसके पिता के मोबाइल पर व्हाट्सएप से तस्वीर भेजकर ब्लैकमेलर धमकी दे रहा है. इस घटना से छात्रा सदमे है. उसने डर से घर से स्कूल जाना छोड़ दिया है. शिक्षक ने पुलिस को बताया है कि उसके मोबाइल पर बेटी की आपत्तिजनक तस्वीर भेजी गई थी.

इसके बाद रुपये की डिमांड की गई. ब्लैकमेलर ने कॉल करके कहा कि अपना व्हाट्सएप देखो. तस्वीर देखकर होश उड गए. शिक्षक ने बताया कि उसकी बेटी की आपत्तिजनक तस्वीर एडिट करके बनाई गई थी. इसके बाद ब्लैकमेलर ने कहा कि दो दिन के अंदर दो लाख रुपए का इंतजाम करके दो. नहीं तो इस तस्वीर को वायरल कर दूंगा.

इस धमकी के बाद वह सहम गए. उन्होंने अपने स्तर से पहले ब्लैमेलर को समझाने व उस तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन ब्लैकमेलर ने बात नहीं मानी. इस संबंध में नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि शिक्षक के मोबाइल पर जिस नंबर से मैसेज और तस्वीर भेजी गई है, उसका लोकेशन व कॉल डिटेल खंगाली जा रही है.

पुलिस तस्वीर वायरल करने की धमकी देने में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर की टॉवर लोकेशन निकालने की कोशिश में जुटी है. आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गई है. थानेदार विजय कुमार सिंह का कहना है सर्विलांस टीम की मदद से आरोपित की पहचान की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली