लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन दोस्ती में फंसी प्रेमिका को तीन साल साथ रखने के बाद चलती कार से फेंका प्रेमी, लोगों ने बेहोशी की हालत में मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया

By एस पी सिन्हा | Updated: September 6, 2023 18:40 IST

बिहारः होश आने में बाद लड़की ने बताया कि तीन साल पहले सीतामढ़ी के रहने वाले दिव्यांक से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। प्यार का इजहार किया और शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदिनदहाड़े हुई घटना से लोग स्तब्ध रह गए।दिव्यांक धोखा देकर कई लड़कियों के साथ फेसबुक के जरिए जुड़ा हुआ है।दिव्यांक ने कहा कि उसके पापा बीमार हो गए हैं, सीतामढ़ी चलना है।

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती को उसके आशिक ने दिनदहाड़े चलती कार से फेंक दिया और फरार हो गया। इस घटना के बाद शहर के सरकारी बस स्टैंड में अफरातफरी मच गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोग स्तब्ध रह गये।

गाड़ी से फेंकी गई लड़की को बेहोशी की हालत में मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां होश आने पर लड़की ने बताया उसे सुन सभी दंग रहे गए। होश आने में बाद लड़की ने बताया कि तीन साल पहले सीतामढ़ी के रहने वाले दिव्यांक से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। आरोपी ने पहले उससे दोस्ती की, इसके बाद प्यार का इजहार किया और शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

वह भी उसके चक्कर में फंस गई और परिवार वालों को तैयार कर लड़के के पास पटना प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के नाम पर पहुंच गई। पिछले 3 साल से दोनों पटना में साथ रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। कुछ दिन पहले लड़की को पता चला कि दिव्यांक उसे धोखा देकर कई लड़कियों के साथ फेसबुक के जरिए जुड़ा हुआ है।

जब उसे इस बात का पता चला तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। फिर क्या था उसके साथ हर रोज दिव्यांक ने मार पिटाई शुरू कर दी। बुधवार को दिव्यांक ने उससे यह कहा कि उसके पापा बीमार हो गए हैं, इसलिए सीतामढ़ी चलना है।

ऐसे में पापा की बीमारी का नाम सुनकर वह भी साथ चलने को तैयार हो गई। इसके बाद ये लोग कार के पटना से चले। तभी  मुजफ्फरपुर के इमली चट्टी सरकारी बस स्टैंड में दिव्यांक ने उसको चलती गाड़ी से फेक फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया