लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी को आजीवन कारावास की सजा, 50000 जुर्माना, मासूम ने मां को बताई थी आपबीती 

By एस पी सिन्हा | Updated: March 10, 2021 18:20 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में तीसरे क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ 22 साल के युवक ने बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता की मां ने गांव के ही रहने वाले सुजीत के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।25 जुलाई 2018 को उसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई।रेप के दोषी सुजीत को सजा दिलाने में 9 गवाह और 9 रिपोर्ट ने अहम भूमिका निभाई।

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में तीसरी क्लास में पढ़ने वाली एक मासूम से दुष्कर्म मामले में 22 वर्षीय सुजीत कुमार को विशेष पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश दीपक कुमार ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

साथ ही उसे 50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। आरोपित औराई थानाक्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। न्यायालय ने पीड़िता को प्रतिकार सहायता स्कीम के तहत दस लाख रुपये देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार को फैसले की प्रति भेजने का आदेश दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 मई, 2018 को औराई थानाक्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़िता की मां के बयान पर महिला पुलिस ने आरोपित सुजीत कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया था कि घटना के दिन दोपहर के वक्त उसकी बेटी रोते हुए सारी बातें बताई थी।

उसके पास जब वह आई थी तो उसके कपडे़ खून से सने हुए थे। बेटी ने बताया कि सुजीत उसे बहला-फुसलाकर कब्रिस्तान के पास सुनसान जगह पर ले गया था और उसके साथ गंदा काम किया। पीड़िता की मां ने इसके बाद घटना की पूरी जानकारी सरपंच को दी। सरपंच के सुझाव पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस की मदद से पीड़िता का इलाज एसकेएमसीएच में कराया गया. पुलिस ने घटना के दिन ही सुजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसके बाद 25 जुलाई 2018 को उसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई. दुष्कर्म के दोषी सुजीत को सजा दिलाने में 9 गवाह और 9 रिपोर्ट ने अहम भूमिका निभाई।

9 में से 7 गवाह गांव के ही लोग थे, जबकि एक जांच अधिकारी और एक डॉक्टर ने पीड़िता की ओर से गवाही दी, वही स्पेशल रिपोर्ट और पीड़िता का बयान के साथ-साथ जब्ती सूची समेत नौ रिपोर्ट में सजा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एफएसएल की रिपोर्ट फैसले का मुख्य वैज्ञानिक साक्ष्य बना. बताया जाता है कि कोर्ट में पीड़िता के सामने आरोपी की पेशी कराने पर उसे देख पीड़िता सहम गई थी। जज के सामने पहचान कर कहा था कि इसी ने गांव के कब्रिस्तान में ले जाकर मेरे साथ गंदा काम किया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेपकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?