लाइव न्यूज़ :

झोलाछाप डॉक्टर की हैवानियत, निकाल ली महिला की किडनी, हालत गंभीर, पीएमसीएच ने किया खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 10, 2022 20:09 IST

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के मथुरापुर गांव का मामला है। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला मथुरापुर निवासी अकलू राम की पत्नी है। 

Open in App
ठळक मुद्देबीते तीन सितंबर को उसका ऑपरेशन हुआ था।यूट्रस और दोनों ओवरी काटकर हटा दिया गया था। डॉक्टर मुजफ्फरपुर से आए थे। उनके यहां अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ था।

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर में एक झोलाछाप डॉक्टर की हैवानियत सामने आई है। इसमें झोलाछाप डॉक्टर ने महिला मरीज का किडनी निकाल लिया। घटना उस वक्त हुई, जब महिला गर्भाशय का ऑपरेशन कराने  नर्सिंग होम में गई थी। किडनी निकाले जाने के बाद जब महिला की हालत खराब होने लगी और उसे बेहतर इलाज के लिए पटना लाया गया।

 

पीएमसीएच में जांच के दौरान चिकित्सक ने किडनी निकाले जाने की बात कही है। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया है। वही, ऑपरेशन के बाद महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला मथुरापुर निवासी अकलू राम की पत्नी है। घटना मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के मथुरापुर गांव की है।

पीड़िता सुनीता की मां बाजीराउत की तेतरी देवी ने बरियापुर ओपी में क्लीनिक संचालक कथित डॉक्टर पवन कुमार, डॉ. आरके सिंह, कर्मी जितेंद्र पासवान व डॉ. पवन की पत्नी को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। सुनीता की हालत गंभीर है। भोजन-पानी नहीं पच रहा है। बीते तीन सितंबर को उसका ऑपरेशन हुआ था।

पीडिता के भाई अरुण का कहना है की उसकी बहन के पेट में दर्द था तो उसे लेकर नर्सिंग होम में गए। वहां जांच करने के बाद गर्भाशय हटाने की बात कही गई। नर्सिंग होम के संचालक पवन कुमार ने ऑपरेशन करने के लिए डॉक्टर बाहर से बुलाने की बात कही। डॉक्टर आए और ऑपरेशन हुआ। लेकिन, इसके बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी। उसे पटना ले जाने को कहा।

वहां कई हॉस्पिटल में गए। जांच में पता लगा की महिला का दोनों किडनी निकाल लिया गया है। बरियारपुर ओपी प्रभारी राजेश कुमार राय ने बताया कि दोनों किडनी निकालने का आरोप है। मामला दर्ज कर आवेदन सकरा थाना भेजा गया है। उधर, सिविल सर्जन डॉ. यूसी शर्मा ने बताया कि सकरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जांच करेंगे।

क्लीनिक संचालक के रजिस्ट्रेशन और डिग्री की भी जांच होगी। उधर, डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय ने आरोपितों की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। इधर, संचालक पवन का कहना है यूट्रस के अलावा राइट और लेफ्ट ओवरी का ऑपरेशन हुआ था।

यूट्रस और दोनों ओवरी काटकर हटा दिया गया था। डॉक्टर मुजफ्फरपुर से आए थे। उनके यहां अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ था। ऑपरेशन के बाद मरीज का यूरिन बाहर नहीं निकला तो वे खुद अपने खर्चे पर उसे पटना ले गए थे। किडनी निकालने का आरोप बेबुनियाद है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो