लाइव न्यूज़ :

Muzaffarpur Crime News: कल एक्सिस बैंक में 16.5 लाख की लूट, आज फाइनेंस कंपनी से लूटे 38 लाख रुपये, जानें कहां है बिहार पुलिस!

By एस पी सिन्हा | Updated: December 7, 2023 15:23 IST

Muzaffarpur Crime News: अपराधियों ने मुजफ्फरपुर जिले में अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर रोड में अपराधियों ने भारत फाइनेंसियल इंक्लूजन लिमिटेड कंपनी के कार्यालय से 38 लाख रुपये लूट लिए।

Open in App
ठळक मुद्देघटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।बुधवार को बिहार के आरा में भी एक्सिस बैंक से साढ़े 16 लाख की लूट हुई थी।अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे।

Muzaffarpur Crime News: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को आरा में हुई बैंक लूट की घटना अभी धुंधली भी नहीं पड़ी थी कि आज बेखौफ अपराधियों ने मुजफ्फरपुर जिले में अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर रोड में अपराधियों ने भारत फाइनेंसियल इंक्लूजन लिमिटेड कंपनी के कार्यालय से 38 लाख रुपये लूट लिए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि कल ही बुधवार को बिहार के आरा में भी एक्सिस बैंक से साढ़े 16 लाख की लूट हुई थी और अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। बताया जाता है कि लूट के बाद कर्मचारियों ने कॉल कर मामले की जानकारी अहियापुर पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। कर्मियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई है। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी को खंगाला गया है। यह घटना बुधवार देर रात करीब साढ़े बारह से एक बजे के बीच की बताई जा रही है। बताया गया कि देर रात कार्यालय में छह कर्मी थे। वह पैसे का मिलान कर रहे थे। इसी क्रम में हथियार से लैस दो बदमाश आए और सभी कर्मियों को कब्जे में लेकर लूटपाट की।

विरोध करने पर कर्मियों के साथ मारपीट भी की। अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि देर रात घटना हुई है। 38 लाख रुपये लूट की बात बताई जा रही है। नगर एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उनसे पूछताछ की गई है। कर्मियों का कहना है कि दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली