लाइव न्यूज़ :

Muzaffarpur Bhai Murder: प्यार अंधा होता है..., पति ने छोड़ा और जीजा से अवैध संबंध, भाई ने किया विरोध तो लोहे रॉड मारकर हत्या, सबूत मिटाने के लिए शव को जलाया

By एस पी सिन्हा | Updated: July 27, 2024 15:40 IST

Muzaffarpur Bhai Murder: सूचना मिलते ही कांटी थाना अध्यक्ष एफएसएल की टीम के साथ पहुंचकर शव के अवशेष को बरामद किया।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या के आरोपी बहन कोमल कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। जीजा संजीव सिंह के साथ मिलकर अपने सगे भाई की हत्या कर दी।कोमल कुमारी अपने पति को छोड़कर मायके में रह रही थी।

Muzaffarpur Bhai Murder: कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है और इसमें प्रेमी-प्रेमिका को जात-पात, बड़े-छोटे, अपना और पराया किसी चीज का भेदभाव नहीं दिखता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आया है, जहां प्यार के बीच कांटा बने अपने ही भाई को एक कलयुगी बहन ने लोगों के साथ मिलकर हत्या कर दी। यही नहीं शव को आनन फानन में जलाया जा रहा था, तभी मृतक रितेश कुमार की पत्नी ने इस मामले की सूचना कांटी थाने के पुलिस को दे दी। वहीं, सूचना मिलते ही कांटी थाना अध्यक्ष एफएसएल की टीम के साथ पहुंचकर शव के अवशेष को बरामद किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कांटी थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में बनाई गई पुलिस की एक विशेष टीम ने जांच में मिले साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी बहन कोमल कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि बहन कोमल कुमारी ने जीजा संजीव सिंह के साथ मिलकर अपने सगे भाई की हत्या कर दी।

कहा जा रहा है कि कोमल कुमारी अपने पति को छोड़कर मायके में रह रही थी। इस दौरान उसके संबंध अपने जीजा संजीव सिंह के साथ बन गए। जब इस बात की भनक कोमल के भाई को लगी तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद भाई के विरोध से परेशान होकर बहन कोमल ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

जीजा संजीव सिंह के साथ मिलकर अपने सगे भाई रितेश की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए जलाने लगी डीएसपी पश्चिम अभिषेक आनंद ने बताया कि बीते दिनों कांटी थाना क्षेत्र के अकुराहा में एक युवक को उसकी बहन कोमल कुमारी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या कर कर दी थी।

इस बात की सूचना मृतक रितेश की पत्नी ने पुलिस को दी। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए कांटी थाना की पुलिस और एसएफएल की टीम को मौके पर भेजा गया। जहां टीम ने श्मशान घाट से कुछ अवशेष को बरामद किया। इसके बाद पुलिस जांच करती हुई मृतक युवक के बहन के घर पर पहुंची तो टीम ने देखा कि घर की अच्छे से सफाई की गई है।

बावजूद इसके टीम को वहां से कुछ खून के छींटे और लोहे का एक रॉड बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि कोमल ने अपने जीजा संजीव सिंह समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने भाई की लोहे के रॉड से मारकर निर्मम हत्या कर दी। शक के आधार पर पुलिस ने रितेश की बहन कोमल को हिरासत में लिया और सख्ती से उससे पूछताछ की तो सब कुछ बता दी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeहत्यापटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास