लाइव न्यूज़ :

मर्डर केस में फरार चल रहा आरोपी 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया

By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2021 18:19 IST

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थानाक्षेत्र के खरहर गांव का मामला है. बुजुर्ग खाद-बीज व्यवसायी हत्याकांड का नामजद आरोपित भी है, जिसकी तालाश पुलिस कर रही थी.

Open in App
ठळक मुद्देराजेश प्रसाद उर्फ बिंदु प्रसाद (55) खाद बीज व्यवसायी हत्याकांड में वह फरार चल रहा था.पीड़िता की मां ने मीनापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुराचार की पुष्टि होगी.

पटनाः बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थानाक्षेत्र से एक बुजुर्ग के द्वारा 13 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण किये जाने का मामला सामने आया है.

बुजुर्ग को लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. गिरफ्तार बुजुर्ग खाद-बीज व्यवसायी हत्याकांड का नामजद आरोपित भी है, जिसकी तालाश पुलिस कर रही थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार खरहर गांव के राजेश प्रसाद उर्फ बिंदु प्रसाद (55) खाद बीज व्यवसायी हत्याकांड में वह फरार चल रहा था.

पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए वह दूसरे गांव के चौर में अपने एक रिश्तेदार की आरा मशीन के पास रहता था. वह दूसरे थाना क्षेत्र से एक किशोरी को बहला-फुसला कर ले आया और उसके साथ दुराचार किया. ग्रामीणों ने उसे आपत्तिजनक हालत में किशोरी के साथ पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़िता की मां ने मीनापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

उसने प्राथमिकी में कहा है कि वह अनुसूचित जाति वर्ग की है. उसकी लड़की को उसके घर से राजेश प्रसाद बहला-फुसलाकर ले गया. वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है कि बिंदु व उसके कई साथी अक्सर अनजान लडकी को आरा मशीन में लाता था. इससे लोगों को पहले से शक था. ग्रामीण उसपर नजर रख रहे थे.

वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि घटना रात की है. ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर सौंपा है. पूछताछ के बाद आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पीड़िता की मेडिकल जांच व सीआरपीसी की धारा-164 के तहत बयान दर्ज कराई गई है. मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुराचार की पुष्टि होगी.

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी ने पिछले साल 28 -29 दिसंबर की शाम खरहर गांव के खाद-बीज व्यवसायी पारस प्रसाद की शाहपुर मोड के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी. वह उस समय हथौड़ी थाना क्षेत्र के नरमा बाजार से दुकान बंद कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था. इस मामले में राजेश प्रसाद उर्फ बिंदु प्रसाद व उसके तीन बेटों को नामजद आरोपित बनाया गया था. उसके दो बेटे फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में है. उसका एक बेटा फरार चल रहा है.  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहाररेपपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा