लाइव न्यूज़ :

23 दिसंबर से लापता युवक का शव गन्ने के खेत से बरामद, पैसों के लेनदेन में ईंटों से मारकर हत्या, जानें कैसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2022 11:34 IST

शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक झा ने पत्रकारों को बताया कि जिले के थाना भवन थाना क्षेत्र के भैसानी इस्लामपुर गांव में 23 दिसंबर से लापता युवक नाजिम (22) का शव पुलिस ने सोमवार को गन्ने के एक खेत में बरामद किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मारूफ और उसके दोस्त सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।आरोपी मारूफ की निशानदेही पर शव बरामद किया।ईंटों से वारकर हत्या की थी और उसके शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया था।

मुजफ्फरनगरः पड़ोसी शामली जिले के थाना भवन थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 दिसंबर से लापता एक युवक का शव गन्ने के खेत से बरामद किया गया है। युवक की पैसों के लेनदेन के विवाद में हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक झा ने पत्रकारों को बताया कि जिले के थाना भवन थाना क्षेत्र के भैसानी इस्लामपुर गांव में 23 दिसंबर से लापता युवक नाजिम (22) का शव पुलिस ने सोमवार को गन्ने के एक खेत में बरामद किया। एसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मारूफ और उसके दोस्त सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है और आरोपी मारूफ की निशानदेही पर शव बरामद किया।

पूछताछ में मारूफ ने कबूल किया कि उसने नाजिम की ईंटों से वारकर हत्या की थी और उसके शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया था। उसने यह भी बताया पैसों के लेनदेन के विवाद में नाजिम की हत्या की गई थी। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए मारूफ पर आरोप लगाया था कि वह नाजिम को अपने घर बुलाकर ले गया और उसकी हत्या कर दी। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?