मुजफ्फरनगरः दूसरी महिला से नाजायज रिश्ता था पति का, पत्नी ने किया विरोध, पिता और भाई के साथ मिलकर आरोपी ने गला घोंटकर हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2022 17:08 IST2022-05-02T17:08:12+5:302022-05-02T17:08:57+5:30

उत्तर प्रदेशः सोहनलाल, उसके पिता रामलाल और भाई पुष्पेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Muzaffarnagar Husband illicit relationship woman wife protested father and brother accused strangled death up police | मुजफ्फरनगरः दूसरी महिला से नाजायज रिश्ता था पति का, पत्नी ने किया विरोध, पिता और भाई के साथ मिलकर आरोपी ने गला घोंटकर हत्या की

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। 

Highlightsसोहनलाल का किसी दूसरी महिला से नाजायज रिश्ता था। शर्मिष्ठा इसका विरोध करती थी।

मुजफ्फरनगरः मुजफ्फरनगर जिले में कथित रूप से अवैध संबंधों का विरोध करने पर एक महिला की उसके पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि परचापार क्षेत्र के रामपुर गांव में सोहनलाल नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी शर्मिष्ठा (33) की रविवार शाम गला घोंटकर हत्या कर दी।

 

 

उन्होंने बताया कि इस मामले में सोहनलाल, उसके पिता रामलाल और भाई पुष्पेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक परिजन का आरोप है कि सोहनलाल का किसी दूसरी महिला से नाजायज रिश्ता था। शर्मिष्ठा इसका विरोध करती थी। कथित तौर पर इसी को लेकर उसकी हत्या कर दी गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। 

बलात्कार के आरोपी छात्र ने जिला जेल में की आत्महत्या

एक लड़की के कथित उत्पीड़न और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में कन्नौज जिला जेल में बन्द एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा ने सोमवार को बताया कि दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद अभिनव उर्फ प्रखर सिंह (21) का शव रविवार की शाम लगभग सात बजे बैरक के पीछे पानी की पाइप लाइन में गमछे से बनाए गए फंदे से लटकता पाया गया।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला अभिनव उर्फ प्रखर सिंह कक्षा 12वीं का छात्र था, उसके खिलाफ गांव की एक लड़की ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था और गत 24 मार्च को 12वीं की परीक्षा का पहला पेपर था, उसी दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि उसे जेल में बैरक नंबर 20 में रखा गया था। रविवार शाम सात बजे के बाद जेल के वार्डन सत्यपाल सिंह ने बैरक के पीछे पाइप लाइन से फांसी पर उसे लटका देखा। जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा जिला जेल पहुंचे और अधिकारियों से उन्होंने बातचीत की।

Web Title: Muzaffarnagar Husband illicit relationship woman wife protested father and brother accused strangled death up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे