लाइव न्यूज़ :

Muzaffarnagar Crime News: खतौली में प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों में हिंसा, गोली लगने से 3 की मौत और एक गंभीर रूप से घायल, 10 के खिलाफ मामला, पुलिस बल तैनात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2024 18:18 IST

Muzaffarnagar Crime News: घटना में घायल राहुल नामक एक अन्य शख्स ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है अंकित ने हरिमोहन की बेटी से उसके परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देअंकित और हरिमोहन के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया।देखते ही देखते दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हो गये। छह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Muzaffarnagar Crime News: मुजफ्फरनगर जिले के खतौली क्षेत्र में प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसा में तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गयी तथा एक शख्स गम्भीर रूप से घायल हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक सिंह ने बुधवार को बताया कि खतौली थाना क्षेत्र के फुलत गांव में मंगलवार शाम दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान चली गोली लगने से अंकित और रोहित नामक व्यक्तियों की मौत हो गयी तथा घटना में घायल राहुल नामक एक अन्य शख्स ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है अंकित ने हरिमोहन की बेटी से उसके परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी।

एसपी ने बताया कि मंगलवार शाम अंकित और हरिमोहन के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हो गये। सिंह ने बताया कि इस घटना में हरिमोहन भी जख्मी हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ हत्या तथा कई अन्य गम्भीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है तथा उनमें से छह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि हालात के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

आगरा में छात्रा की आत्महत्या मामले में एसओ, दारोगा और बीपीओ निलंबित

आगरा में बीएससी की छात्रा की आत्महत्या के मामले में सोमवार को पुलिस आयुक्त जे. रवींद्र गौड़ ने एक थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। तीनों पुलिसकर्मियों पर सही तथ्य छिपाने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया था।

इस मामले में सोमवार शाम को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद पुलिस आयुक्त से कार्रवाई को कहा था। गौरतलब है कि पुलिस भर्ती परीक्षा से एक दिन पहले आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के तहत नाऊ सराय में 17 फरवरी को छात्रा ने आत्महत्या की थी।

पुलिस ने 24 फरवरी को मुख्य आरोपी मनोज उर्फ कलुआ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में पुलिस आयुक्त गौड़ ने सोमवार देर रात लापरवाही बरतने पर खंदौली के थाना प्रभारी अजय कुमार, मुंडी चौकी प्रभारी बलराम सिंह और बीट पुलिस अधिकारी ओमवीर सिंह को निलंबित कर दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद