लाइव न्यूज़ :

मुर्शिदाबाद हत्याकांड मामले में 2 लोग हिरासत में, आर्थिक तंगी से जूझ रहा था RSS कार्यकर्ता का परिवार, पुलिस ने किए कई और खुलासे

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 12, 2019 11:16 IST

मुर्शिदाबाद ट्रिपल मर्डर केस: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा, मुर्शिदाबाद जिले में स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी और पुत्र की अमानवीय बर्बर हत्या से मैं स्तब्ध, व्यथित और दुखी हूं। यह घटना राज्य के हालात और पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाती है।’’

Open in App
ठळक मुद्देमुर्शिदाबाद के जियागंज इलाके में 9 अक्टूबर को प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक बंधु गोपाल पाल (35), उनकी पत्नी ब्यूटी और उनके बेटे अंगन (8) का शव उन्हीं के घर से बरामद हुआ था।पुलिस का मानना है कि हत्या में परिवार के किसी करीबी का हाथ हो सकता है।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में RSS कार्यकर्ता व  शिक्षक, उनकी गर्भवती पत्नी और 8 साल के बच्चे की हत्या का मामले में अब तक 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पश्चिम बंगाल की पुलिस ने ट्वीट कर ये बात बताई है। पुलिस मारे गए परिवार के पैतृक गांव में भी जांच कर रही है। पुलिस ने ट्वीट कर यह भी बताया है कि जांच में परिवार के घर से पता चला है कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। कुछ बीमा और चेन कंपनियों के एजेंट ने भी उनके वित्तीय संकट के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने यह भी बताया है कि CID को जांच से जुड़े होने के लिए कहा गया है। प्रथम दृष्टया यह व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला लगता है और इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

पुलिस के मुताबिक  RSS कार्यकर्ता  के परिवार के सदस्यों ने किसी भी राजनीतिक समूह से संबद्धता से इनकार किया है। पुलिस को  RSS कार्यकर्ता की पत्नी का एक नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने परिवार से मतभेद के बारे में भी लिखा है। 

पुलिस का मानना है कि हत्या में परिवार के किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पुलिस का यह भी मानना है कि हत्या के शिकार लोग विरोध करने की स्थिति में नहीं थे, ऐसे में हो सकता है कि इन लोगों को पहले कोई नशीला चीज खिलाकर बेसुध कर दिया गया था।

जानें मुर्शिदाबाद ट्रिपल मर्डर के बारे में  

मुर्शिदाबाद के जियागंज इलाके में 9 अक्टूबर को प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक बंधु गोपाल पाल (35), उनकी पत्नी ब्यूटी और उनके बेटे अंगन (8) का शव उन्हीं के घर से बरामद हुआ था। विजयदशमी के मौके पर स्थानीय लोगों ने जब उन्हें पूजा पंडाल में नहीं देखा तो वे उनके घर गए थे।  स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी और खून में लथपथ शव बरामद किए। नीय लोगों के अनुसार पाल का परिवार करीब छह साल से जियागंज में रह रहा था। तीनों को धारदार हथियार से मारा गया है। बताया जा रहा है कि हत्या घर में घुस कर की गई है।

मुर्शिदाबाद ट्रिपल मर्डर मामले में राज्यपाल ने रिपोर्ट मांगी

मुर्शिदाबाद जिले में एक स्कूल शिक्षक और उनके परिवार के सदस्यों की बर्बर हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को कहा कि घटना राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाती है। धनखड़ ने कहा कि यह घटना मानवता के लिए शर्मसार करने वाली है। उन्होंने राज्य सरकार को जवाबदेही नहीं होने के लिए जिम्मेदार ठहराया। राज्यपाल ने पीटीआई से कहा कि उन्होंने राज्य सरकार से घटना पर तत्काल रिपोर्ट देने को कहा है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला