लाइव न्यूज़ :

प्लेटफॉर्म पर सो रही पत्नी को ट्रेन के आगे धकेल उसे मार डालने के आरोप में पति गिरफ्तार, CCTV में कैद हुई थी पूरी वारदात

By भाषा | Updated: August 23, 2022 11:18 IST

ट्रेन के आगे धकेलकर पत्नी को मार डालने का आरोपी पति गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी घटना पालघर जिले में वसई रोड रेलवे स्टेशन पर हुई थी। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात के आधार पर पुलिस ने पति को पकड़ा है।

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र): ठाणे पुलिस ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर चलती ट्रेन के आगे धकेलकर उसे मार डालने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना पड़ोसी पालघर जिले में वसई रोड रेलवे स्टेशन की है।

सोमवार को सुबह करीब चार बजे हुई यह घटना मौके पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें एक व्यक्ति अपनी सो रही पत्नी को जगाता नजर आ रहा है, फिर वह उसे प्लेटफॉर्म के किनारे तक घसीटता है और स्टेशन पर आ रही अवध एक्सप्रेस ट्रेन के सामने पटरियों पर धकेल देता है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित हो गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसके क्षत-विक्षत शव को बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। सीसीटीवी फुटेज में घटना को अंजाम देने के बाद व्यक्ति अपने दो बच्चे और बैग लेकर वहां से भागता भी नजर आ रहा है। बाद में उसे ठाणे के कल्याण से मुंबई के दादर जा रही ट्रेन में चढ़ते देखा गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार देर रात ठाणे के भिवंडी में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला अपने पति के एक दोस्त के साथ दो दिन के लिए बाहर गई थी, जिससे वह नाराज था और इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिला है कि व्यक्ति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और इसी वजह उसने इस घटना को अंजाम दिया। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त (रेलवे) संदीप भाजीभाकरे ने आरोपी को पकड़ने वाले पुलिस दल की सराहना की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्रमुंबईवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट