लाइव न्यूज़ :

Mumbai Port News: भारतीय सुरक्षा एजेंसी अलर्ट, चीन से पाकिस्तान जा रहे जहाज को संदिग्ध परमाणु कार्गो के कारण मुंबई बंदरगाह पर रोका गया, वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2024 16:59 IST

Mumbai Port News: चीन से कराची जाने वाले एक जहाज को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर रोक दिया।

Open in App
ठळक मुद्देइतालवी निर्मित कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) मशीन सहित कार्गो का गहन निरीक्षण किया गया। मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) का उल्लंघन कर रहा है।पाकिस्तान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों के लिए चीनी समर्थन पर चिंताएं तेज हो गई हैं।

Mumbai Port News: भारतीय सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर है। सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम में मदद करने के संदेह में चीन से पाकिस्तान जा रहे एक जहाज को मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर रोक लिया। सीमा शुल्क अधिकारियों ने खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए 23 जनवरी को माल्टा से कराची जाने वाले जहाज को रोक दिया। इतालवी निर्मित कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) मशीन सहित कार्गो का गहन निरीक्षण किया गया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक टीम ने भी खेप का निरीक्षण किया।

प्रमाणित किया कि इसका इस्तेमाल पड़ोसी देश अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए कर सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह उपकरण पाकिस्तान के मिसाइल विकास कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण भागों के निर्माण में उपयोगी होगा। सीएनसी मशीन का उपयोग उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु कार्यक्रम में किया था।

बंदरगाह के अधिकारियों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के साथ भारतीय रक्षा अधिकारियों को सतर्क कर दिया था। माल भेजने वाले का नाम "शंघाई जेएक्सई ग्लोबल लॉजिस्टिक्स कंपनी लिमिटेड" और भेजने वाले का नाम सियालकोट का "पाकिस्तान विंग्स प्राइवेट लिमिटेड" बताया गया था। पाकिस्तान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों के लिए चीनी समर्थन पर चिंताएं तेज हो गई हैं।

संभवतः पाकिस्तान के मिसाइल कार्यक्रम में इस्तेमाल होने वाले आटोक्लेव की जब्ती से इस आशंका को बल मिलता है कि पाकिस्तान बेधड़क मिसाइलों के अवैध व्यापार में लिप्त है और मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) का उल्लंघन कर रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रमुंबईपाकिस्तानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा