लाइव न्यूज़ :

Mumbai International Airport: एक-एक किलोग्राम वजन की सोने की 12 छड़ें बरामद, कीमत 5.4 करोड़ रुपये, छह सूडानी नागरिक अरेस्ट, डिजाइन की गई बेल्ट में छुपाया था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2022 14:15 IST

Mumbai International Airport: अदालत ने इस मामले में छह सूडानी नागरिकों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई।

Open in App
ठळक मुद्देछत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई से पहुंचे सूडानी यात्रियों के एक समूह से सोना जब्त किया।सूडानी यात्रियों में से एक ने विशेष रूप से डिजाइन की गई बेल्ट में छुपाया हुआ था।छह अन्य सूडानी यात्रियों को उनके मूल देश भेज दिया गया और भारत में प्रवेश करने पर स्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया।

मुंबईः सूडान के छह नागरिकों को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर 12 किलोग्राम सोने की तस्करी करने का प्रयास करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त सोने की कीमत करीब 5.4 करोड़ रुपये है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

 

एक अदालत ने इस मामले में छह सूडानी नागरिकों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई। अधिकारी ने कहा कि उपायुक्त मनुदेव जैन के नेतृत्व में मुंबई सीमा शुल्क की वायु खुफिया इकाई (एआईयू) ने शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई से पहुंचे सूडानी यात्रियों के एक समूह से सोना जब्त किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी इकट्ठा हुए और एआईयू अधिकारियों का ध्यान भंग करने के लिए हंगामा करने लगे ताकि वे तस्करी वाले सोने को वहां से निकाल सकें। हालांकि, एक समन्वित अभियान में अधिकारियों ने एक-एक किलोग्राम वजन की सोने की 12 छड़ें बरामद कीं, जिन्हें सूडानी यात्रियों में से एक ने विशेष रूप से डिजाइन की गई बेल्ट में छुपाया हुआ था।’’

अधिकारी ने कहा कि जिस सूडानी नागरिक ने सोना छुपा रखा था, उसे और हंगामा कर रहे पांच अन्य सूडानी नागरिकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया का लगातार विरोध करके हंगामा करने वाले छह अन्य सूडानी यात्रियों को उनके मूल देश भेज दिया गया और भारत में प्रवेश करने पर स्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों पर सीमा शुल्क अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें एक अदालत में पेश किया गया। अधिकारी ने बताया कि अदालत ने छह सूडानी नागरिकों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिससोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए