लाइव न्यूज़ :

Mumbai Atal Setu Suicide: घर पर छोड़ा सुसाइड नोट, महिला ने लगाई अटल सेतु में छलांग, पुलिस खोज रही महिला का शव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2024 15:04 IST

Mumbai Atal Setu Suicide: मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देअटल सेतु से महिला ने लगाई छलांगमहिला कई सालों से चल रही थी परेशान घर पर छोड़ा सुसाइड नोट

Mumbai Atal Setu Suicide:मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। आम लोगों के लिए जनवरी माह में अटल सेतु (Atal Setu) को प्रयोग के लिए खोला गया। इस सेतु पर आत्महत्या की मंशा लिए एक 43 साल की महिला ने छलांग लगा दी। फिलहाल, महिला लापता है। सेतु पर यह पहली घटना है।

क्या कहते हैं अधिकारी

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, महिला मुंबई से टैक्सी में आई और शिवाजी नगर टोल प्लाजा से वापस लौटी। टैक्सी चालक के यातायात नियमों का पालन करने के प्रयासों के बावजूद, वह अटल सेतु पर वाहन रोकने पर अड़ी रही। पुलिस के मुताबिक, टैक्सी से बाहर निकलने के बाद उसने पुल से छलांग लगा दी। भोईवाड़ा पुलिस द्वारा सोमवार देर शाम न्हावा शेवा पुलिस से संपर्क करने के बाद ही उसकी पहचान की पुष्टि हुई। पुलिस ने बताया कि महिला कुछ समय से अवसाद से जूझ रही थी, जब वह घर नहीं लौटी तो उसके परिवार ने दोपहर में ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

क्या कहा परिजन ने

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस को महिला के पिता कांतिलाल शाह ने बताया कि घर पर सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में उसने अटल सेतु पर जाने का जिक्र किया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में सामने आया है कि वह दोपहर करीब 2 बजे घर से निकली और अटल सेतु से करीब सवा दो बजे छलांग लगा दी। पुलिस ने इस मामले में टैक्सी ड्राइवर का बयान भी दर्ज किया है। फिलहाल, महिला का शव अब तक नहीं मिला है।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रक्राइमCrime Branchक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए