Mumbai News: लवर ने महिला पर किया जानलेवा हमला, फिर की खुदखुशी; ब्रेकअप से था खफा
By अंजली चौहान | Updated: October 24, 2025 14:28 IST2025-10-24T14:22:26+5:302025-10-24T14:28:09+5:30
Mumbai News: सोनू बरई के रूप में पहचाने गए आरोपी की मौत हो गई, जबकि 24 वर्षीय महिला मनीषा यादव को एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

Mumbai News: लवर ने महिला पर किया जानलेवा हमला, फिर की खुदखुशी; ब्रेकअप से था खफा
Mumbai News: मुंबई के कालाचौकी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना घटी, जहाँ एक 24 वर्षीय महिला पर उसके पूर्व प्रेमी सोनू बरई ने दिनदहाड़े बेरहमी से हमला किया, जिसने बाद में खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेमी ब्रेकअप से गुस्सा था इसलिए उसने ये हमला किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लगभग 8-10 दिन पहले दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद बरई कथित तौर पर महिला के साथ सुलह करने की कोशिश कर रहा था। जब महिला ने इनकार कर दिया, तो उसने एक स्थानीय नर्सिंग होम के पास उस पर हिंसक हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत एक टैक्सी से अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि व्यस्त सड़क पर हुए इस हमले के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
24-Year-Old Woman Attacked Over Love Affair in Mumbai's Kalachowki; Assailant Found Deceased.#mumbai#mumbainews#kalachowkipic.twitter.com/7WTy0liRoj
— Free Press Journal (@fpjindia) October 24, 2025
हमले के बाद, बरई ने खुद को भी घातक चोटें पहुँचाईं। दोनों को पहले अस्पताल ले जाया गया, जहाँ महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
कालचौकी पुलिस सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुँच गई और मामले की आगे की जाँच शुरू कर दी है।