लाइव न्यूज़ :

Mukesh Sahani Father Murder: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन के घर से देशी शराब के 38 खाली पाउच मिले, सूद के पैसे का लेन-देन के बाद अहम खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 20, 2024 14:22 IST

Mukesh Sahani Father Murder: एसएसपी जगुनाथ रेडी ने बताया कि जिन तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें से दो ने मृतक जीतन सहनी से ब्याज पर पैसे लिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।दूसरे आरोपी मो. छोटे लहेरी ने भी ब्याज पर उधार पैसे लिए थे। जीतन सहनी और मेरे शौहर के बीच चाचा और भतीजे जैसा रिश्ता था।

पटनाः बिहार के पूर्व मंत्री एवं वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या मामले में जांच में जुटी पुलिस को मृतक जीतन साहनी के घर से देशी शराब के 38 खाली पाउच भी मिले हैं, जिसे जब्त किया गया है। ऐसे में पुलिस यह मान रही है कि यह शराब यहां सेवन किया गया है। इसकी जानकारी खुद दरभंगा के एसएसपी ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को दी। साथ ही शराब कारोबार के एंगल से भी अब पुलिस जांच करेगी। हालांकि उन्होंने बताया कि अब तक हत्या के पीछे सूद ब्याज का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के जिरात गांव के मोहम्मद सितारे, मोहम्मद छोटे लहेरी और मोहम्मद आजाद के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी काजिम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया था। एसएसपी जगुनाथ रेडी ने बताया कि जिन तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें से दो ने मृतक जीतन सहनी से ब्याज पर पैसे लिए थे।

उन्होंने बताया कि मृतक के घर के पीछे से बरामद लाल रंग की संदूक से 24 कागजात बरामद किए गए थे। उनमें दो जमीन के कागजात हैं, जबकि 21 कागजात रुपये के लेनदेन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी मोहम्मद सितारे ने पुलिस को बताया कि उसने मृतक जीतन सहनी से 20 हजार रुपये उधार लिए थे और बदले में अपनी बाइक और जमीन के कागजात गिरवी रखे थे।

इसी तरह से दूसरे आरोपी मो. छोटे लहेरी ने भी ब्याज पर उधार पैसे लिए थे। एसएसपी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में से किसी की जमीन तो किसी का बाइक बंधक रख जीतन साहनी ने सभी को कर्ज के रूप में पैसे दिए थे। उन्होंने कहा कि काजिम अंसारी के रिमांड के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

न्यायालय से दरभंगा पुलिस ने चार दिन का रिमांड मांगा है ताकि हत्या में प्रयोग हथियार को ढूंढ सके और कुछ सबूत जुटा सके। हालांकि, अभी अनुसंधान जारी है। आगे कुछ जांच में सामने आएगा तो कानूनी कार्रवाई चलती रहेगी। इसबीच मुख्य आरोपी काजिम अंसारी की बीवी नजराना खातून ने कहा कि मेरा पति बिल्कुल निर्दोष हैं। जीतन सहनी और मेरे शौहर के बीच चाचा और भतीजे जैसा रिश्ता था।

जीतन सहनी भांग, गांजा, शराब जैसे नशे का सामान बेचते थे। गांव का बच्चा-बच्चा यह जानता है और बोल सकता है। वह खुद भी शराब पिया करते थे और काजिम अंसारी को जबर्दस्ती शराब पिलाया करते थे। यह बात आसपास के लोग भी जानते हैं। नजराना खातून ने कहा कि मेरे पति को पुलिस फांस रही है। कत्ल वाली रात को वह घर पर ही थे।

उस रात को वह घर पर बच्चों के साथ सो रहे थे। उसने बताया कि पुलिस ने उसके पति और बच्चों को खूब पीटा था और जबर्दस्ती मेरे पति से गुनाह कबूल कराया था। वहीं, आरोपी काजिम अंसारी के बड़े बेटे मो फैजान ने भी अपने पिता को निर्दोष बताया। उसने कहा कि मेरे पिता जब पूरी रात मेरे साथ सो रहे थे, तो वह खून कैसे कर सकते हैं?

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजीतन राम मांझीमुकेश सहनीबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो