लाइव न्यूज़ :

MP: मां ने 5 माह के दुधमुंहे बेटे को जिंदा जलाया, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: December 28, 2020 11:06 IST

सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के सुकहर गांव में एक निर्दयी मां गुड्डी सिंह गोंड ने अपने 5 माह के मासूम बच्चे को कपड़े में लपेट कर जिंदा जला दिया है। जानें पूरा मामला क्या है?

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना की सूचना पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई।हर कोई यह सोचने के लिए मजबूर था कि आखिर एक मां का दिल इतना पत्थर और निर्दयी कैसे हो सकता है। पति से बहस होने के बाद पत्नी ने इस बेहद दर्दनाक घटना को अंजाम दिया है।

भोपाल: एमपी के सिंगरौली जिले से एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले में एक निर्दयी मां ने अपने 5 माह के मासूम बच्चे को जिंदा जला दिया है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों को रौंगटे खड़े हो गए हैं। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले का है, जहां पर चितरंगी थाना क्षेत्र के सुकहर गांव में एक निर्दयी मां गुड्डी सिंह गोंड ने अपने 5 माह के मासूम बच्चे को कपड़े में लपेट कर जिंदा जला दिया है। 

मां ने बच्चे को कपड़े में लपेट कर जब आग लगाई-

घटना की सूचना पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई और हर कोई यह सोचने के लिए मजबूर था कि आखिर एक मां का दिल इतना पत्थर और निर्दयी कैसे हो सकता है। उसने अपने दुधमुंहे बच्चे को जिंदा जला दिया है। मां ने बच्चे को कपड़े में लपेट कर जब आग लगाई, उस दौरान घर में कोई नहीं था। मां ने जब इस घटना को अंजाम दिया तो धुंआ निकलने के बाद लोग घर में पहुंचे थे, मासूम बच्चा जल रहा था। आनन-फानन में बच्चे के पिता और दादा उसे लेकर अस्पताल की तरफ भागे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सिंगरौली एसपी ने कहा कि आरोपी महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है-

पुलिस ने सूचना पाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिंगरौली एसपी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसकी वजह से उसने खौफनाक कदम उठाया है। पुलिस ने बताया कि क्रिसमस के दिन इस भयावह घटना में 24 वर्षीय महिला ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में अपने पति के साथ बहस के बाद अपने पांच महीने के बेटे की कथित तौर पर आग लगाकर हत्या कर दी। 

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि आरोपी की पहचान गुड्डी सिंह गोंड के रूप में हुई है। महिला यूपी की सीमा के पास स्थित सुखर बरही गांव निवासी है। 25 दिसंबर को, उनके और उनके पति पुष्पराज के बीच किसी छोटे मुद्दे पर बहस छिड़ गई। बहस के बाद गुड्डी और शिशु पुत्र को घर में अकेला छोड़कर पुष्पराज अपने माता-पिता के साथ खेत चले गए। इसके बाद अकेले में महिला ने बच्चे को कपड़े में लपेट कर आग लगा दिया। जैसे ही बच्चा जलने लगा, उसने उसे फेंक दिया और घास के ढेर में छिप गई। हालांकि, बाद में महिला ने आत्महत्या की भी कोशिश की।

टॅग्स :मध्य प्रदेशसिंगरौलीभीषण आगकेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला