लाइव न्यूज़ :

MP Mass Murder: 21 को शादी, 29 को पूरे परिवार को कुल्हाड़ी से किया साफ, खुद भी फांसी पर लटका

By आकाश चौरसिया | Updated: May 29, 2024 11:30 IST

MP Mass Murder: यह घटना महुलझिर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले आदिवासी बहुल इलाके बोदल कछार गांव में घटी। भीषण घटना रात में करीब 2 से 3 बजे के बीच घटी। इस घटना के बाद पुलिस को मिली जानकारी से वो वहां पहुंचे और पूरे गांव को सील कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में चौंकाने वाली घटना सामने आईपरिवार के एक व्यक्ति ने अपने परिजन को कुलहाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दियाइस पूरी घटना होने के बाद उसने खुद भी फांसी लटक कर जान दे दी

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां परिवार के एक व्यक्ति ने अपने परिजन को कुलहाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। पहले तो उसने अपने माता-पिता को मौत के घाट उतारा, फिर पत्नी और बच्चे को भी मार दिया। इसके बाद उसने अपनी भाई-बहन को भी नहीं छोड़ा। इस पूरी घटना होने के बाद उसने खुद भी फांसी लटक कर जान दे दी।  

यह घटना महुलझिर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले आदिवासी बहुल इलाके बोदल कछार गांव में घटी। भीषण घटना रात में करीब 2 से 3 बजे के बीच घटी। इस घटना के बाद पुलिस को मिली जानकारी से वो वहां पहुंचे और पूरे गांव को सील कर दिया। छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक भी आगे की जांच के लिए स्थान पर गए। 

पुलिस के अनुसार, माना जा रहा है कि आरोपी दिमागी तौर पर बीमार था। अब इस बात की जांच हो रही है कि कहीं उसने घटना से पहले कुछ ऐसा पदार्थ तो नहीं लिया, जिसका वो आदि था। रिपोर्ट में सामने आया है कि आरोपी की घटना से पहले उसकी पत्नी से लड़ाई हुई और इस बीच यह पूरा हादसा घटित हो गया। 

एसपी मनीष खत्री के नेतृत्व में पुलिस ने मौकाएं वारदात से कुल्हाड़ी को अपने कब्जे में लिया। हालांकि, इस घटना के पीछे की असल वजह का पता नहीं चल सका है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी व्यक्ति की हाल में शादी हुई थी। परिवार का एक बच्चा हमले से बचने में कामयाब रहा और पुलिस को सूचित किया। यहां ये भी बताया गया कि परिवार के सदस्य आसपास के घरों में रहते थे।

पीड़ित लोगों की शव घर में फैले हुए थे। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दुखद घटना ने समुदाय को सदमे में डाल दिया है, और पुलिस अधिक विवरण उजागर करने के लिए मामले की गहन जांच कर रही है।

टॅग्स :Madhya Pradeshbhopal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला