लाइव न्यूज़ :

मोतिहारीः आर्केस्ट्रा की आड़ में युवतियों से कराया जा रहा था देह व्यापार, 10 नाबालिग मुक्त और दो संचालक अरेस्ट, असम और नेपाल की हैं पीड़िता

By एस पी सिन्हा | Updated: April 5, 2023 16:22 IST

बिहारः लड़कियों को बहला फुसलाकर बंधक बनाकर मोतिहारी में ओर्केस्ट्रा की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा था। गिरफ्तार संचालकों से पुलिस पुछताछ कर रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देछापेमारी में मुक्त कराई गई लड़कियों का मेडिकल चेकअप कराया जायेगा।बरामद लड़कियों में 8 नेपाल की और 2 असम की है। नाबालिग बच्चियों से जबरन गलत काम कराया जाता है।

पटनाः बिहार में पूर्वी चंपारण जिले(मोतिहारी) के कोटवा थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा की आड़ में युवतियों से देह व्यापार कराये जाने का खुलासा हुआ है। देह व्यापार के खिलाफ मुम्बई की सामाजिक संस्था और पुलिस की बुधवार की अहले सुबह की गई संयुक्त कार्रवाई में देह व्यापार में शामिल 10 नाबालिग युवतियों को आर्केस्ट्रा संचालक के चुंगल से मुक्त कराया गया है।

दरअसल, सूचना मिली की देश के विभिन्न राज्यों के लड़कियों को बहला फुसलाकर बंधक बनाकर मोतिहारी में ओर्केस्ट्रा की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीन आर्केस्ट्रा संचालकों के यहां छापेमारी की और दो संचालकों को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल गिरफ्तार संचालकों से पुलिस पुछताछ कर रही है।

इस छापेमारी में मुक्त कराई गई लड़कियों का मेडिकल चेकअप कराया जायेगा और उसके बाद उन्हें उनके घर भेजा जाएगा। बरामद लड़कियों में 8 नेपाल की और 2 असम की है। यह छापा पुलिस ने मुंबई की रेस्क्यू फाउंडेशन और मिशन मुक्ति फाउंडेशन की सूचना पर की गई है। इस छापे  के संबंध में फाउंडेशन की त्रिवेणी आचार्य ने बताया कि मोतिहारी के कोटवा में कई आर्केस्ट्रा संचालित है।

जहां नाबालिग बच्चियों से जबरन गलत काम कराया जाता है। जानकारी के मिलने के बाद बाल संरक्षण इकाई से संपर्क कर इसकी जानकारी दी गई। बाल संरक्षण इकाई से पत्र मिलने के बाद एसपी कांतेश कुमार मिश्र से मिलकर कार्रवाई के लिए बात की। फिर एसपी ने एक टीम बनाई और बुधवार को कोटवा के राजपुर, दिपऊ और मठिया में तीन आर्केस्ट्रा संचालकों के यहां पुलिस के साथ छापेमारी की गई।

जिस क्रम में 10 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया और साथ ही दो आर्केस्ट्रा संचालक भी गिरफ्तार किए गए हैं। वही मुक्त कराइ गई सभी युवतियां को पहले बालिका गृह में रखा जाएगा और फिर क़ानूनी प्रक्रिया के तहत सभी को उनके घर भेजा जाएगा।

इस कारवाई के संबंध में कोटवा के प्रभारी थानाध्यक्ष नर्मदेश्वर सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एनजीओ की टीम के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के तीन जगहों पर छापेमारी की गई। छापेमारी में 10 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है। साथ हीं दो आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार हुए हैं। जिनमें एक राजपुर का मंजय यादव और दूसरा मठिया का नंदू यादव है। गिरफ्तार करने के बाद दोनों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानेपालअसमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम