लाइव न्यूज़ :

गूंगी नाबालिग बच्ची को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, रामलीला देखने गई थी पीड़िता, युवक के कमरे में बेहोश देख मां का कलेजा कांपा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 4, 2022 17:31 IST

बिहार में मोतिहारी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र का मामला है। सोशल मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित लड़की युवक के कमरे में बेहोश पड़ी थी।बेटी की दुर्दशा को देख मां का कलेजा कांप उठा।निजी क्लिनिक में भर्ती कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पटनाः बिहार में मोतिहारी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गूंगी नाबालिग बच्ची को जबर्दस्ती शराब पिलाकर बदमासों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

घटना तीन दिन पहले की है, जब लड़की रामलीला देखने के लिए गई थी, इसी दौरान बदमाशों ने उसे अपनी हवश का शिकार बनाया। सोशल मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है। 

बताया जा रहा है कि पीड़ित किशोरी बीते एक दिसंबर की रात गांव में चल रहे रामलीला को देखने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान बीच रास्ते में बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया और एक कमरे में ले जाकर उसको जबर्दस्ती शराब पिलाया और उसके बाद बारी बारी से दुष्कर्म किया। देर रात तक जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई।

जिसके बाद किशोरी के परिजन उसे गांव में काफी देर तक तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल रहा था। बाद में पीड़िता की मां उस लड़के के घर गई, जिसके साथ उसकी बेटी रामलीला देखने के लिए घर से निकली थी। पीड़ित लड़की युवक के कमरे में बेहोश पड़ी थी। बेटी की दुर्दशा को देख मां का कलेजा कांप उठा।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बेहोश किशोरी को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता के अनुसार पुलिस आवेदन मिलने पर कार्रवाई से आना कानी करते हुए महिला थाना जाने की बात कहकर टालने लगी। रविवार सुबह मीडिया को जानकारी में आने के बाद प्रशासन हरकत में आया।

पीड़ित बच्ची को पुलिस इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गयी है। दबंगों ने घटना के बाद मामला को दबाने के लिए पहले स्थानीय स्तर पर पंचायती कर डराने धमकाने का प्रयास किया गया। पीड़ित द्वारा कमजोर होने के कारण घटना के दूसरे दिन शनिवर को दोपहर संग्रामपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई।

अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मोतिहारी एसपी डॉ. कुमार आशीष ने आरोपियों की गिरफ्तारी के एसआईटी टीम का गठन कर दिया है। पीड़ित बच्ची का पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली