लाइव न्यूज़ :

सास की मौत से महिला थी खुश, पति ने गुस्से में कर दी हत्या

By भाषा | Updated: March 14, 2019 06:01 IST

एक अधिकारी ने बताया कि शुभांगी की मौत की जांच करने पर पता चला कि उसके पति ने उसकी हत्या कर दी क्योंकि वह उसकी मां के गुजरने पर खुशी मना रही थी।

Open in App

पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक अजीबोगरीब घटना में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसे लगा कि वह उसकी मां की मौत से खुश है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि ऐसा लगा था कि आरोपी संदीप लोखंडे की पत्नी शुभांगी लोखंडे (35) ने सास मालती लोखंडे (70) की मौत के गम में जान दे दी।एक अधिकारी ने बताया कि शुभांगी की मौत की जांच करने पर पता चला कि उसके पति ने उसकी हत्या कर दी क्योंकि वह उसकी मां के गुजरने पर खुशी मना रही थी।आक्रोशित संदीप ने आप्टेनगर उपनगर में अपने मकान के दूसरी मंजिल की बालकनी से उसे नीचे धकेल दिया । संदीप अब पुलिस हिरासत में है और उसने अपना अपराध कबूल लिया है । पुलिस ने बताया कि स्थानीय मीडिया में खबरें आयी थी कि अपनी सास की मौत से दुखी होकर शुभांगी ने खुदकुशी कर ली थी। जूना रजवाड़ा थाने के अधिकारियों को इस मामले में संदेह और जांच का जिम्मा सौंपा गया।पुलिस ने कहा, ‘‘छानबीन में संदीप ने कहा कि उसकी मां की मौत से पत्नी खुश थी, इसी पर गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी ।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शनिवार की सुबह बीमार मालती की मृत्यु पर शुभांगी खुश दिख रही थी । पत्नी के व्यवहार से खफा होकर संदीप ने उसी दिन उसकी हत्या कर दी।’’  

टॅग्स :हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह