लाइव न्यूज़ :

चार बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, आटे के बोरे में छिपाया गया मोबाइल और नोट बरामद, ऐसे हुआ खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 26, 2021 19:28 IST

बिहार में भोजपुर जिले के सिन्हा ओपी क्षेत्र के गजियापुर छीनेगांव टोला का मामला है. पुलिस ने आरोपित पत्‍नी लालसा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देतीनों ने मिलकर गुड्डू की गला दबाकर हत्‍या कर दी.वारदात के बाद दोनों आरोपित फरार हो गए. हत्या के बाद लोगों को गुमराह करने के लिए लालसा चोर-चोर का शोर मचाने लगी.

पटनाः बिहार में भोजपुर जिले के सिन्हा ओपी क्षेत्र के गजियापुर छीनेगांव टोला में देर रात चार बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी.

मृतक 39 वर्षीय गुड्डू कुमार उर्फ परमात्मा बिंद स्व. सत्यदेव बिंद का पुत्र था. उसकी गर्दन पर जख्म के निशान पाए गए हैं. वह राजमिस्‍त्री का काम करता था. इस मामले में मृतक की मां टुनिया देवी ने सिन्हा ओपी में आवेदन देकर बहू लालसा देवी, उसके प्रेमी अजीत यादव तथा एक अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपित पत्‍नी लालसा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बताया जाता है कि रोज की तरह मंगलवार की देर रात गजियापुर-छीने टोला गांव निवासी गुड्डू कुमार अपनी पत्नी लालसा देवी के साथ घर में सो रहा था. लेकिन रात लालसा ने कुछ और ही षडयंत्र रच रखा था. पति को हमेशा के लिए सुलाने की साजिश के तहत उसने अपने प्रेमी अजीत यादव और उसके एक साथी को रात एक बजे घर में बुलाया. इसके बाद तीनों ने मिलकर गुड्डू की गला दबाकर हत्‍या कर दी.

वारदात के बाद दोनों आरोपित फरार हो गए. हत्या के बाद लोगों को गुमराह करने के लिए लालसा चोर-चोर का शोर मचाने लगी. बगल के घर में सो रहा मृतक का चचेरा भाई तथा देवर समेत अन्‍य लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे. हालांकि, तब आरोपित निकल चुके थे. इधर गुड्डू को मृत देख कोहराम मच गया. पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस को लालसा देवी ने बताया कि वह टीवी देख रही थी.

इस दौरान जब घर में पहुंची तो देखा कि पति मृत पडे़ हुए हैं और दो लोग भाग रहे थे. इसके बाद चिल्लाना शुरू किया. लेकिन लालसा के हाव-भाव देख पुलिस ने सख्‍ती दिखाई तब सारी सच्‍चाई सामने आ गई. बच्चों ने अपनी मां की काली करतूत खोल दी. इसके बाद पुलिस ने पत्नी लालसा देवी को गिरफ्तार कर लिया.

वहीं मौके से आटे के बोरे में छिपाया गया मोबाइल और नोटों में लपेट रखा गया, सिम भी बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार उसी मोबाइल के जरिए महिला अपने प्रेमी से संपर्क में रहती थी. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला और कोईलवर के बीरमपुर-कृतपुरा निवासी अजीत यादव के बीच लंबे समय से अफेयर चला आ रहा था. पूर्व में भी लालसा अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर भागी थी.

मार्च 2021 में समझौता कर उसे बीरमपुर गांव से लाया गया था. बावजूद वह अजीत से संपर्क में रहती थी. उसके पास आती-जाती भी थी. यह बात पति को नागवार लगती थी. वह अक्‍सर इसका विरोध करता था. रोज-रोज की टोकाटोकी से नाराज लालसा ने अपने रास्‍ते के कांटे को हमेशा के लिए हटाने का निर्णय ले लिया.

इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर पूरी साजिश रच डाली. सदर एसडीपीओ विनोद कुमार के अनुसार कांड में संलिप्त पत्नी लालसा देवी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. मृतक के घर से चावल के डिब्बा में छिपाया गया दो मोबाइल और एक सिम भी बरामद किया गया है.

टॅग्स :पटनाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर