लाइव न्यूज़ :

Morena: कुत्ते को लेकर झगड़ा, दलित महिला और बेटी को बेरहमी से पीटा और सड़क पर घसीटा?, राजेश तोमर और कुम्हेर सिंह तोमर अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2025 15:25 IST

Morena: राजेश तोमर और कुम्हेर तोमर को दोनों को पीटने और सड़क पर घसीटने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसड़क पर घसीटे जाने के कारण गंभीर चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है।

Morena:  मध्य प्रदेश के मुरैना में शुक्रवार को एक कुत्ते से जुड़ी मामूली घटना को लेकर दो लोगों ने एक दलित महिला और उसकी बेटी को कथित तौर पर बेरहमी से पीटा और फिर उन्हें सड़क पर घसीटा। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अंबाह क्षेत्र में सरेआम हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। अंबाह थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया, अनीता माहोर को लाठी से पीटे जाने और फिर सड़क पर घसीटे जाने के कारण गंभीर चोटें आई हैं। बेटी भारती घायल हुई है। राजेश तोमर और कुम्हेर तोमर को दोनों को पीटने और सड़क पर घसीटने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

तमिलनाडु में पांच साल की बच्ची स्कूल के सेप्टिक टैंक में गिरी, मौत

तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के विक्रवंडी स्थित स्कूल में पांच साल की एक बच्ची शुक्रवार दोपहर दुर्घटनावश सेप्टिक टैंक में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बच्ची की मौत पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने यहां एक बयान में कहा, "मैं बच्ची के माता-पिता के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं। मैंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री सार्वजनिक राहत कोष से बच्ची के माता-पिता को तीन लाख रुपये की मजज प्रदान करने का आदेश दिया है।"

पटाखे बनाते समय हुए धमाके के कारण मकान ढहने से पति-पत्नी की मौत

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की पटाखे बनाते समय हुए धमाके में मकान ढहने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात सदर थाना क्षेत्र के बड़ाबाग गांव में हुई। उसने बताया कि धमाका इतना भीषण था कि मकान की छत और दीवारें ढह गईं।

मृतकों की पहचान राजेश दास और उसकी पत्नी रानी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि राजेश के छोटे भाई परेश और उसकी पत्नी लक्ष्मीप्रिया इस घटना में घायल हो गए। उसने बताया कि कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस, अग्निशमन सेवा और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने बचाव अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक भवानी शंकर उद्गाता ने बताया कि धमाके के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?