लाइव न्यूज़ :

मुरादाबाद में मोमबत्ती बनाने की फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग, लाखों का नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2021 14:59 IST

रविवार सुबह रामपुर रोड पर मोमबत्ती बनाने की एक फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Open in App
ठळक मुद्देआग बुझाने में दमकल की पांच गाड़ियां लगाई गई।दमकल अफसरों ने हादसे में हजारों का नुकसान होने की बात कही है।रामपुर रोड पर मयूर इंटरनेशनल नाम से एक मोमबत्ती बनाने की फैक्ट्री है।

मुरादाबादः उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आज सुबह मोमबत्ती बनाने की फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में लाखों का माल स्वाहा हो गया। 

 रविवार सुबह रामपुर रोड पर मोमबत्ती बनाने की एक फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने में दमकल की पांच गाड़ियां लगाई गई जिसके बाद आग बुझ पाई। दमकल अफसरों ने हादसे में हजारों का नुकसान होने की बात कही है।

रामपुर रोड पर मयूर इंटरनेशनल नाम से एक मोमबत्ती बनाने की फैक्ट्री है। रविवार को सुबह पौने नौ सूचना मिली कि फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलते ही बुद्ध विहार में रहने वाले फैक्ट्री स्वामी अभिषेक अग्रवाल और उनके पिता जेके अग्रवाल मौके पर पहुंचे। इधर, सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया।

सीएफओ मुकेश कुमार ने बताया कि मोमबत्ती की फैक्ट्री में आग से काफी नुकसान हुआ, नुकसान का सही अनुमान जांच के बाद ही लग पाएगा। आग बुझाने में तीन घंटे से अधिक का वक्त लग गया। फैक्ट्री बंद थी इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर