लाइव न्यूज़ :

मूसेवाला हत्याकांडः 2 बुलेटप्रूफ गाड़ी, 50 पुलिसकर्मियों के सुरक्षाघेरे के बीच लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब लाया गया, अदालत में पेशी के बाद 7 दिनों की मिली रिमांड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2022 10:16 IST

पंजाब पुलिस ने मामले में लॉरेंस बिश्नोई को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत के समक्ष पेश किया था, जिसके बाद अदालत ने आदेश पारित किया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली से बुधवार तड़के मानसा लाने के बाद बिश्नाई को एक अदालत के समक्ष पेश किया गयालॉरेंस बिश्नोई को सात दिन की पंजाब पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है

चंडीगढ़ः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कड़ी सुरक्षा के साथ पंजाब पुलिस बदमाश लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बुधवार तड़के पंजाब पहुंची।  लॉरेंस बिश्नोई को बुलेटप्रूफ गाड़ी और 50 सुरक्षाकर्मियों के बीच उसे दिल्ली से पंजाब ले जाया गया। अदालत ने मंगलवार को पंजाब पुलिस को लॉरेंस को गिरफ्तार करने की अनुमति दी थी। यहां उससे गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में पूछताछ की जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि बिश्नोई को मानसा की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत ने पंजाबी गायक एवं कांग्रेस नेता मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड प्रदान की थी। पंजाब पुलिस ने मामले में लॉरेंस बिश्नोई को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत के समक्ष पेश किया था, जिसके बाद अदालत ने आदेश पारित किया।

दिल्ली से बुधवार तड़के मानसा लाने के बाद बिश्नाई को एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की पंजाब पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया। सूत्रों ने बताया कि पंजाब पुलिस का एक दल उसे लेकर पंजाब के एक शहर खरड़ जा रहा है, जहां उससे पूछताछ की जायेगी। गौरतलब है कि गायक मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले, पंजाब पुलिस ने कहा था कि मूसेवाला की हत्या एक अंतर-गिरोह प्रतिद्वंद्विता का मामला है और इसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह शामिल था। 

टॅग्स :Punjab Policeदिल्लीसिद्धू मूसेवालाSidhu Moose Wala
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये