लाइव न्यूज़ :

सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने अमित शाह को लिखा पत्र, कहा- केंद्रीय एजेंसी करे हत्या की जांच

By रुस्तम राणा | Updated: June 2, 2022 15:06 IST

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मूसेवाला के परिजनों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर केंद्रीय एजेंसी से हत्या की जांच कराने की मांग की है। 

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मूसेवाला के पिता से की मुलाकातपंजाब पुलिस द्वारा गठित SIT कर रही है मूसेवाला हत्याकांड की जांच इस बीच परिवार वालों ने केंद्रीय एजेंसी से हत्या की जांच करने की मांग की

चंडीगढ़: मशहूर पंजाबी सिंगर मूसेवाला की सरेआम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस हत्या के बाद लोगों में गुस्सा और दुख है। इस दुख को झेल रहे मूसेवाला के घरवालों ने केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखकर केंद्रीय एजेंसी से हत्या की जांच कराने की मांग की है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मूसेवाला के पिता से मुलाकात के बाद इस बता की जानकारी दी। 

गायक और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला की सरेआम हत्या होने के बाद पंजाब सरकार की भी खूब आलोचना हो रही है। आलोचना इस बात पर की जा रही है कि राज्य सरकारा द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती करने के एक दिन बाद ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।  

28 वर्षीय सिद्धू मूसेवाला ने अपनी गायकी से लोगों को दिवाना बनाया था। हालांकि विवादों से भी उनका नाता रहा। उनकी गायकी के प्रशंसक केवल भारत में ही नहीं, बल्कि कनाडा जैसे अन्य देशों में भी हैं। रविवार की शाम को उनके गृह जिले मानसा में उन उस समय हमला हुआ जब वह अपनी कार में थे। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है।

भगवंत मान सरकार ने इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है, जो मामले की जांच कर रही है। पंजाब पुलिस की ओर से यह कहा गया है कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। इस बीच, मामले में केंद्रीय एजेंसियों से हस्तक्षेप की मांग की गई है।

वहीं कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात कर इस हत्याकांड की जांच एनआईए या सीबीआई से कराने की मांग की थी। पार्टी प्रतिनिधि मंडल का नेतृ्त्व राज्य ईकाई के अध्यक्ष अमरिंद सिंह राजा वडिंग ने किया। इस प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि किसी को भी राज्य सरकार की जांच पर भरोसा नहीं है।

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाअमित शाहPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई