लाइव न्यूज़ :

पर्चा रद्द होने पर प्रत्याशियों ने की महिला बीडीओ कामिनी कुमार की पिटाई, बाल खींच कर जमीन पर पटका, लात घूंसों से मारा, जानिए मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 6, 2021 14:43 IST

बिहार में मोकामा की घटना है. पैक्स चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया गया है. पिटाई में महिला बीडीओ कामिनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गई हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकामिनी कुमार ने घोसवारी थाने में लिखित आवेदन देकर घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जब बीडीओ कामिनी देवी काम निपटा कर दफ्तर से घर लौट रही थीं.कुर्मीचक पैक्स के दो उम्मीदवारों ने नामांकन रद्द होने की वजह से बीडीओ पर हमला बोल दिया.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के मोकामा में गुरुवार की शाम को पैक्स चुनाव में कथित रूप से धांधली का आरोप लगा कर कुर्मीचक पैक्स के दो उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने घोसवरी की बीडीओ कामिनी कुमारी की जमकर पिटाई की है.

पिटाई में महिला बीडीओ गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, इस घटना में बीचबचाव करने आए उनके चालक की भी लोगों ने पिटाई की है. उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में कामिनी कुमार ने घोसवारी थाने में लिखित आवेदन देकर घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है. 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जब बीडीओ कामिनी देवी काम निपटा कर दफ्तर से घर लौट रही थीं, उसी वक्त कुर्मीचक पैक्स के दो उम्मीदवारों ने नामांकन रद्द होने की वजह से बीडीओ पर हमला बोल दिया. नाराज लोगों ने बीडीओ और उनके ड्राइवर की जमकर पिटाई की है.

फिलहाल इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.वहीं घटना ने संबंध में बीडीओ का कहना है कि कल शाम वह काम निपटा कर घर लौट रही थीं. इसी दौरान पहले से बैठे उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने उन्हें कार में बैठने के दौरान बाल खींच कर जमीन पर पटक दिया और फिर लात घूंसों से उनकी पिटाई कर दी. 

क्यों भड़के उम्मीदवार

गुरुवार को पैक्स चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच की गई. इस दौरान 11 रुपए की रसीद नहीं कटी होने से कुर्मीचक से पैक्स अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवार बमबम यादव और अखिलेश यादव का पर्चा रद्द कर दिया गया. इससे दोनों नाराज थे. उन्होंने दूसरों से प्रेरित होकर जानबूझ कर उनका नामांकन रद्द करने के आरोप में बीडीओ पर हमला बोल दिया. हालांकि, महिला बीडीओ ने इस आरोप को नकार दिया है.

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह