लाइव न्यूज़ :

बिहार: नालंदा में भीड़ ने हत्या के आरोपी को बालकनी से फेंका, भड़की हिंसा में 11 पुलिसकर्मी घायल

By भारती द्विवेदी | Updated: July 7, 2018 03:20 IST

पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किए गए हैं। साथ ही इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 

Open in App

नई दिल्ली, 7 जुलाई:  बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में भीड़ का हिंसक चेहरा सामने आया है। वहां पर कुछ लोगों की झुंड ने एक शख्स को बालकनी से फेंका दिया है। जिस शख्स को बालकनी से फेंका गया है, उस पर हत्या का आरोप है। बालकनी से गिरने की वजह से आरोपी बुरी तरह घायल हो गया है और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।खबरों के मुताबिक लोगों को पता चला कि बालकनी मौजूद शख्स ने किसी को गोली मारकर हत्या कर दी है। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने इस घटना को अंजाम दिया। घटनास्थल पर पुलिस भी मौजूद थी, भीड़ द्वारा की गई हिंसा 11 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुधीर कुमार पोरिका ने बताया है कि शख्स को बचाने के लिए जब एक पुलिसकर्मी बालकनी में गया तो भीड़ ने उस पुलिसकर्मी को भी नीचे धक्का दे दिया है। बता दें कि शुक्रवार (6 जुलाई) को बिहारशरीफ में दिन दहाड़े 28 साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद पूरे शहर में लोगों ने तोड़फोड़ और हंगामा किया है। युवक को गोली मारने के बाद आरोपी एक मकान में छुपा गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ा और बालकनी से फेंका दिया।

इस हत्या को लेकर गुस्साई भीड़ ने मकान में तोड़फोड़ की और कम से कम छह गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।एसपी ने बताया कि डिप्टी एसपी रैंक के दो अधिकारियों सहित कुल 11 पुलिसकर्मी पथराव कर रहे स्थानीय लोगों के साथ हुई झड़प में जख्मी हो गए। स्थानीय महलपार इलाके में हुई हिंसा में छह पत्रकार भी जख्मी हो गए। पोरिका ने बताया कि इस सिलसिले में नौ लोग गिरफ्तार किए गए हैं और इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल हालात काबू में हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :बिहारवायरल वीडियोक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला