लाइव न्यूज़ :

झारखंड में फिर सामने आई मॉब लिंचिंग की घटना, गोहत्या में शक में भीड़ ने एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 23, 2019 18:18 IST

ग्रामीणों को सूचना मिली कि नदी किनारे गोकशी की जा रही है. सूचना पर आसपास के ग्रामीण एकजुट होकर जैसे ही नदी किनारे पहुंचे तो उन्होंने वहां कुछ लोगों को गोकशी करते हुए देखा. इस पर उग्र भीड़ ने तीन लोगों को पकड़ लिया और जमकर पीटना शुरू कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देखूंटी जिला में गोकशी के संदेह में भीड़ ने तीन लोगों को बेरहमी से पीट दियालोगों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल तीनों को रांची के रिम्स अस्पातल में भेज दिया गया.

झारखंड में मॉब लिंचिंग की घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग केस देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं, दूसरी तरफ झारखंड में एक और मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. राजधानी रांची से सटे खूंटी जिला में गोकशी के संदेह में भीड़ ने तीन लोगों को बेरहमी से पीट दिया. इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों का रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में इलाज चल रहा है. पुलिस ने पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने कहा है कि दोषी लोगों को बख्शा नहीं जायेगा. उनकी पहचान की जा रही है.

बताया जाता है कि कर्रा थाना क्षेत्र के सुवारी जलटंडा में मवेशी काटने के मामले में उग्र भीड़ ने तीन लोगों को पीटना शुरू कर दिया. तीनों लोगों के नाम केलेम बारला, फागू कच्छप और फिलिप होरो हैं. लोगों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल तीनों को रांची के रिम्स अस्पातल में भेज दिया गया.

इलाज के क्रम में लापुंग के गोपालपुर गांव निवासी केलेम बरला (34) की रिम्स में मौत हो गई. वहीं फागू और फिलिप का इलाज चल रहा है. सूचना पाकर डीआइजी एवी होमकर भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे. डीआइजी ने बताया कि सुबह 10 बजे कर्रा थाना प्रभारी को सूचना मिली कि सुवारी जलटंडा में मवेशी काटने को लेकर कुछ लोगों को पीटा जा रहा है.

बताया जाता है कि ग्रामीणों को सूचना मिली कि नदी किनारे गोकशी की जा रही है. सूचना पर आसपास के ग्रामीण एकजुट होकर जैसे ही नदी किनारे पहुंचे तो उन्होंने वहां कुछ लोगों को गोकशी करते हुए देखा. इस पर उग्र भीड़ ने तीन लोगों को पकड़ लिया और जमकर पीटना शुरू कर दिया.

सूचना मिलने के बाद कर्रा थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर बीच बचाव करते हुए तीनों घायल युवक को अपने कब्जे में ले लिया. तीनों घायलों को लेकर प्राथमिक उपचार के लिये कर्रा लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए दो को रिम्स रेफर किया गया.

रिम्स में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई. पूरे मामले को लेकर डीआईजी वेणुगोपाल होमकर खुद घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं. डीआईजी ने बताया कि पांच से ज्यादा संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है. अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई जा रही है. खूंटी के डीसी और इंजार्ज एसपी इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं. डीआइजी ने बताया कि शुरुआती जांच में घटना में उनकी लिप्तता सामने आई है. पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने कहा कि घटनास्थल की जांच में पुलिस को वहां से मृत गाय नहीं मिली, लेकिन भीड़ द्वारा लोगों को पीटने के सबूत जरूर मिले हैं. उन्होंने बताया कि अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है.

टॅग्स :झारखंडमॉब लिंचिंगक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा