लाइव न्यूज़ :

बिहार में फिर सामने आया मॉब लिंचिंग का मामला, चोरी के शक में भीड़ युवक की पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

By एस पी सिन्हा | Updated: May 17, 2019 05:54 IST

मॉब लिंचिंग: प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला गया के मुफस्सिल थाना के सिद्धार्थ कॉलोनी की है, मृतक की पहचान कोतवाली थाना के पंचायतीया अखाड़ा के रहने वाले सोनू उर्फ सकरा के रूप में हुई है.

Open in App

बिहार के गया में एक बार फिर से मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है, जहां उन्मादी भीड़ बेकाबू हो गया और एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि युवक पर बाइक चोरी करने के इरादे का शक था. बेखौफ भीड़ ने इस युवक की इतनी पिटाई की कि वह अधमरा हो गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला गया के मुफस्सिल थाना के सिद्धार्थ कॉलोनी की है, मृतक की पहचान कोतवाली थाना के पंचायतीया अखाड़ा के रहने वाले सोनू उर्फ सकरा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शहर के मुफस्सिल थाना के सिद्धार्थ कॉलोनी में बीती देर रात चोरी करने की नीयत से छह की संख्या में बदमाश घर में घुस गए. घर का सामान चोरी करने के बाद बाइक चोरी कर रहे थे. तभी घरवालों की नींद खुल गई और वे शोर मचाने लगे. मोहल्लेवासियों ने इनमें से एक  पकड़ लिया और मौके पर जमकर पिटाई कर दी. 

इस बीच गश्ती कर रही पुलिस टीम को सूचना मिली और घटना स्थल पर पहुंच कर उसे अपने कब्जे में लिया. उसे इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसे पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. 

मृतक के भाई राशिद ने बताया कि पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका था. वही मुफस्सिल थाना के एएसआई अजय कुमार ने बताया कि बीती रात गश्ती के दौरान फोन आया था कि एक चोर को जनता के द्वारा पीटा जा रहा है, जब तक पुलिस पहुंचती तब तक वह अधमरा जमीन पर गिरा हुआ था.

टॅग्स :मॉब लिंचिंगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली