लाइव न्यूज़ :

बिहार में मॉब लिंचिंग: बारातियों को पीटा, दुल्हे के चाचा की मौत, मातम में बदली शादी की खुशी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 8, 2020 23:34 IST

बताया जाता है कि वाहन में टक्कर मारकर भाग रहे टेम्पो (ऑटो) चालक को खदेड़कर पकड़ने की कोशिश बारातियों को महंगी पड़ी. चालक जान बचाने के लिए नालंदा के हिलसा स्थित भटबीघा गांव में घुस गया. पीछा करते बाराती भी गांव में प्रवेश कर गए. गांव वालों को यह बात नागवार गुजरी.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में एकबार फिर से मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है.नालंदा जिले के हिलसा स्थित भटबीघा गांव में शादी की खुशी में मातम उस समय छा गया जब बारात के काफिले में शामिल कार में बैठे दूल्हे के चाचा को ऑटो चालक से हुए मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने पीट पीट-कर मार डाला.

बिहार में एकबार फिर से मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. यहां नालंदा जिले के हिलसा स्थित भटबीघा गांव में शादी की खुशी में मातम उस समय छा गया जब बारात के काफिले में शामिल कार में बैठे दूल्हे के चाचा को ऑटो चालक से हुए मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने पीट पीट-कर मार डाला.

बताया जाता है कि वाहन में टक्कर मारकर भाग रहे टेम्पो (ऑटो) चालक को खदेड़कर पकड़ने की कोशिश बारातियों को महंगी पड़ी. चालक जान बचाने के लिए नालंदा के हिलसा स्थित भटबीघा गांव में घुस गया. पीछा करते बाराती भी गांव में प्रवेश कर गए. गांव वालों को यह बात नागवार गुजरी.

उन्‍होंने बारातियों को घेरकर लाठी-डंडे व लात-घूंसे से उनकी जमकर पिटाई की. इस घटना में चोट लगने से दूल्हे के चाचा जितेंद्र सिंह की मौत हो गई. दो अन्य बाराती गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्‍हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दरअसल, इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मिल्की हुराडी गांव निबासी अनिल कुमार की शादी को लेकर शनिवार की देर शाम हिलसा थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव में बारात आ रही थी. बारात में दर्जनों गाड़ियां थीं. शाम को दूल्हे की काफिले में शामिल बारात अलग-अलग वाहन से आ रही थी. इसी दौरान हिलसा-एकंगरसराय मुख्य मार्ग में मीनाबाजार के पास वाहनों का लंबी जाम लग गया.

इस दौरान ओवरटेक कर रहे ऑटो ने बारात की एक कार में हल्का धक्का मार दिया. बारातियों ने हर्जाना वसूलने की नीयत से टेम्पो चालक को रोकने का प्रयास किया, परन्तु उसने रफ्तार कम नहीं की और तेजी से भाग निकला.

कुछ बाराती उसे पकड़ने के लिए पीछा करने लगे. यह देख टेम्पो चालक ने भटबीघा गांव के पास टेम्पो रोक दिया और पैदल ही बचाओ-बचाओ का शोर मचाते गांव में घुस गया. बाराती भी पीछे-पीछे घुस गए.

ग्रामीण इसे गांव की दबंग पहचान पर हमला मान बैठे. वे बारातियों की पिटाई करने लगे. उन्‍होंने दूल्हे के चाचा जितेंद्र सिंह की इतनी पिटाई कर दी कि उनकी मौत हो गई.

इसी बीच पिटाई से बचकर भागे एक बाराती ने हिलसा थानाध्यक्ष को सूचना दे दी. सूचना मिलते थानाध्यक्ष दल-बल समेत भटबीघा पहुंचे और चालक समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया.

बारात वाहन में टक्कर मारकर भागने वाला चालक इसी गांव का बताया जाता है. इधर, शादी के पहले ही दूल्हे के चाचा की हत्या से मातम पसर गया. किसी तरह वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया. पुलिस टेम्पो चालक समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

टॅग्स :बिहारमॉब लिंचिंगक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली