लाइव न्यूज़ :

बिहार में मॉब लिचिंगः बैल चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो कथित चोरों को पीट कर मार डाला, FIR

By एस पी सिन्हा | Updated: July 28, 2020 17:53 IST

बताया जा रहा है कि तिलोना गांव के राय टोला में बैल चोरी कर रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पीट पीटकर दोनों को मार डाला. सूचना मिलने पर सुबह पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया.

Open in App
ठळक मुद्देमृतक दोनों शख्स की पहचान नागेश्वर पासवान और लालमोहन पासवान के रूप में हुई है.ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में दोनों की पिटाई उस समय तक की जब तक उसकी मौत ना हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने यह आरोप लगाया है कि लगभग एक महीने से गांव में चोरों ने आतंक मचा रखा था.

पटनाः बिहार के जमुई जिले के सिमुलतला थाना इलाके में मॉब लिचिंग का मामला सामने आया है. जहां चोरी करने आए दो चोरों को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला.

बताया जा रहा है कि तिलोना गांव के राय टोला में बैल चोरी कर रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पीट पीटकर दोनों को मार डाला. सूचना मिलने पर सुबह पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया.

ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में दोनों की पिटाई उस समय तक की जब तक उसकी मौत ना हो गई. मृतक दोनों शख्स की पहचान नागेश्वर पासवान और लालमोहन पासवान के रूप में हुई है जो कि जमुई जिले के चंद्रमण्डीह थाना इलाके के मानसिंहडीह गांव के रहने वाले थे.

ग्रामीणों ने यह आरोप लगाया है कि लगभग एक महीने से गांव में चोरों ने आतंक मचा रखा था

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने यह आरोप लगाया है कि लगभग एक महीने से गांव में चोरों ने आतंक मचा रखा था. कभी किसी का बैल तो कभी बकरी, कभी कुआं और बोरिंग में लगे पंप आदि चोरी की घटना घट रही थी. ग्रामीणों ने कुछ घटना की शिकायत पुलिस में की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

उल्टे गांव वालों को ही डांट फटकार कर थाने से भगा दिया जाता था. इसके बाद ग्रामीणों ने आपस में बैठक कर रतजगा का निर्णय लिया और ग्रुप में गांव के चारों ओर टोली बनाकर गांव की रखवाली करने का निर्णय लिया. इसी क्रम में सोमवार की रात दो चोर गांव में घुसकर एक ग्रामीण के यहां से एक जोड़ी बैल खोल कर ले जाने लगे.

गांव की रखवाली कर रहे टोलियों नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर किया. इसके बाद भाग रहे दोनों चोरों को घेरकर पकड़ लिया और फिर शोर की आवाज सूनकर गांव के कई लोग चारों तरफ से दौडे़ और भाग रहे दोनों शख्स को पकड़ कर उनकी पिटाई शुरू कर दी.

पिटाई से दोनों की मौत मौके पर ही हो गई. इसके बाद गांव के ही लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद मौके पर पुलिस सुबह करीब 4 बजे गांव पहुंच कर शव को थाना ले आई. घटना के संबंध में सिमुलतला थानाध्यक्ष बीरभद्र सिंह ने कहा कि दो चोरों की हत्या भीड़ के द्वारा की गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेजा गया है. चोर के शिनाख्त नही हो पाई है.

इस घटना की जानकारी पुलिस को ग्रामीणों ने दी. वहीं, झाझा एसडीपीओ भास्कर रंजन ने बताया कि घटना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. मॉब लिंचिंग के इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

टॅग्स :मॉब लिंचिंगबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला