लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: बच्चा चोर होने के शक में भीड़ ने की शख्स की पिटाई, मौत

By भाषा | Updated: July 29, 2019 13:47 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में बच्चा चोर होने के संदेह में भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। फलकाटा थाना के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार शाम में तसाती चाय बगान में उस समय हुई जब स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को इलाके में संदिग्ध स्थिति में घूमते हुए देखा।

अधिकारी ने बताया, ‘‘250 से अधिक लोगों ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई की। जब भीड़ से उसे छुड़ाया गया तब तक वह गंभीर रूप से जख्मी हो चुका था।’’ अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि व्यक्ति को बीरपारा अस्पताल में मृत लाया घोषित कर दिया गया।

उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। जिला पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने बताया, ‘‘घटना के सिलसिले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।’’

टॅग्स :पश्चिम बंगालमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े