पत्नी सुनीता देवी को मार रहा था पति रामसूरत, मां चमेलिया देवी ने रोका को गला घोंट कर मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2025 05:53 IST2025-11-04T05:52:26+5:302025-11-04T05:53:06+5:30

Mirzapur: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश सिंह ने बताया कि रात करीब 10 बजे हुई इस घटना के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Mirzapur Husband beating his wife mother stopped him strangled him to death up police | पत्नी सुनीता देवी को मार रहा था पति रामसूरत, मां चमेलिया देवी ने रोका को गला घोंट कर मारा

सांकेतिक फोटो

Highlightsनशे की हालत में घर लौटा।पत्नी सुनीता देवी को पीटने लगा।परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने लगा।

Mirzapur: मिर्जापुर जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी को पीटने से रोकने पर अपनी मां का कथित तौर पर गला घोंट दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे हुई इस घटना के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि जिले के बघेरा कलां गांव में रामसूरत बिंद कथित तौर पर नशे की हालत में घर लौटा और अपनी पत्नी सुनीता देवी को पीटने लगा और परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। अधिकारी ने बताया कि जब उसकी मां, चमेलिया देवी (65) ने विरोध किया, तो रामसूरत ने कथित तौर पर उन्हें पीटना शुरू कर दिया और गला घोंटने लगा, जिससे वह बेहोश हो गईं।

परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि चमेलिया देवी के दूसरे बेटे राममूरत बिंद द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर रामसूरत के खिलाफ जिगना थाने में मामला दर्ज किया गया और उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Web Title: Mirzapur Husband beating his wife mother stopped him strangled him to death up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे