लाइव न्यूज़ :

चचेरे भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग को घर से उठाया, फिर गैंगरेप कर ऐसी हालात में छोड़ा   

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 7, 2018 16:31 IST

खबरों के मुताबिक, यह मामला मंगलवार का है। इस दिन पीड़िता के माता पिता घर पर नहीं थे। इसी दौरान तीन युवक घर पर आए, जिसमें पीड़िता का चचेरा भाई भी शामिल था।

Open in App

फतेहाबाद, 07 जूनः हरियाणा के फतेहाबाद में एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां चचरे भाई सहित तीन लोगों ने 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वह 10वीं कक्षा की छात्रा थी। आरोपियों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब पीड़िता के परिजन घर पर नहीं थे। इस संबंध में पुलिस ने हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला तैयार किया है।   

खबरों के मुताबिक, यह मामला मंगलवार का है। इस दिन पीड़िता के माता पिता घर पर नहीं थे। इसी दौरान तीन युवक घर पर आए, जिसमें पीड़िता का चचेरा भाई भी शामिल था। तीनों युवक पीड़िता को बहला-फुसलाकर बाहर ले गए, जहां उसे पहले नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। बेहोश होने के बाद तीनो आरोपियों ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता के साथ हुई इस घिनौनी हरकत से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद आरोपी उसे घर छोड़ गए। इसके बाद आनन-फानन में उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इधर, मामले की शिकायत महिला थाने में की गई। 

पीड़िता के पिता द्वारा की गई शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी। 

इस दौरान उसने दो आरोपियों की पहचान की है, जबकि एक की पहचान नहीं हो सकी। जिन आरोपियों की पहचान हुई है उनका नाम पवन और अशोक है। इनमें से एक आरोपी पवन ने जहर खा लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ते ही उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहीं उसका इलाज किया जा रहा है। 

टॅग्स :गैंगरेपहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?