लाइव न्यूज़ :

मेघालयः फार्म हाऊस पर ‘सेक्स रैकेट’ चलाने वाला भाजपा नेता बर्नाड एन मराक यूपी के हापुड़ से अरेस्ट, पुलिस ने छह नाबालिगों को मुक्त कराया था... 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2022 22:09 IST

मेघालय पुलिस ने शनिवार को पश्चिम गारो पर्वतीय जिले में पूर्व उग्रवादी नेता मराक के फार्म हाऊस पर छापा मारा था जहां से उसने छह नाबालिगों को मुक्त कराया था एवं 73 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देबर्नाड एन मराक उर्फ तूरा के रिंपू को उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किया गया है।उग्रवादी से नेता बने मराक ने दावा किया है कि वह बेगुनाह हैं। मुख्यमंत्री की बदले की राजनीति के शिकार हैं तथा जान का भय है।

शिलांगः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मेघालय इकाई के उपाध्यक्ष बर्नाड एन मराक को अपने फार्म हाऊस पर कथित रूप से वेश्यालय चलाने को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 

मेघालय पुलिस ने शनिवार को पश्चिम गारो पर्वतीय जिले में पूर्व उग्रवादी नेता मराक के फार्म हाऊस पर छापा मारा था जहां से उसने छह नाबालिगों को मुक्त कराया था एवं 73 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया था। तब से मराक फरार चल रहे थे। पश्चिम गारो पर्वतीय जिले के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद सिंह ने कहा, ‘‘ बर्नाड एन मराक उर्फ तूरा के रिंपू को उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किया गया है।

उन्हें तूरा लाने के लिए एक टीम उत्तर प्रदेश भेजी जा रही है।’’ सिंह ने बताया कि मेघालय पुलिस द्वारा मराक के विरूद्ध लुक आऊट नोटिस जारी किये जाने के कुछ घंटे बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें हापुड़ में गिरफ्तार किया। किसी के विरूद्ध लुकआउट नोटिस इसलिए जारी किया जाता है ताकि वह देश छोड़कर न भाग पाए।

तूरा की एक अदालत ने सोमवार को भाजपा नेता के विरूद्ध गिरफ्तारी का गैर जमानती वारंट जारी किया था। भाजपा, मुख्यमंत्री कोनराड संगमा (एनपीपी) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ मेघालय लोकतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा है। मेघालय पुलिस ने कहा कि भाजपा उपाध्यक्ष को जांच में सहयोग करने एवं शिलांग सदर थाने में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया था लेकिन वह गिरफ्तारी से बचते फिर रहे थे।

उग्रवादी से नेता बने मराक ने दावा किया है कि वह बेगुनाह हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह मुख्यमंत्री की बदले की राजनीति के शिकार हैं तथा उन्हें अपनी जान का भय है। प्रदेश भाजपा ने भी उनके दावे का समर्थन किया है। आरोप का खंडन करते हुए उपमुख्यमंत्री प्रिस्टोन टिनसोंग ने कहा कि सरकार पुलिस को कानून के अनुसार काम करने की छूट देती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कानून कानून होता है और उस पर इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि व्यक्ति किस पार्टी से है तथा वह सरकार का हिस्सा है या नहीं। दुखद चीजें हुई हैं और हम कानून को अपना काम करने देंगे।’’ पुलिस ने पहले कहा कि उसने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर नाबालिगों को मुक्त कराया और फार्म हाऊस से शराब की बोतलें, कंडोम और दर्जनों कारें जब्त कीं।

मराक के विरुद्ध भादंसं तथा अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम 1956 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप हैं। उनके विरुद्ध मेघालय में 2000 के शुरुआती समय से 25 से अधिक आपराधिक मामले चल रहे हैं। वह अब अस्तित्व में नहीं रहे सशस्त्र विद्रोही संगठन एएनवीसी (बी) के अध्यक्ष रह चुके हैं। एएनवीसी (बी) आचिक नेशनल वोलंटियर काउंसिल का पृथक धड़ा रहा है। बाद में वह भाजपा में शामिल हुए और उन्होंने तूरा से जनजातीय परिषद चुनाव जीता।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेघालयBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम