लाइव न्यूज़ :

पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्‍या, खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था, बाइक सवार ने मारी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2022 14:35 IST

मेरठ के पुलिस अधीक्षक (नगर) पीयूष कुमार ने बताया कि घटना सोमवार की रात उस समय हुई जब जैदी फार्म निवासी अमान (20) खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देबाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और उन्होंने अमान को गोली मार दी। हमलावर मौके से फरार हो गये।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना के संबंध में अमान के परिजनों से जानकारी ली।

मेरठः मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म सोसाइटी में पुरानी रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्‍या किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 

मेरठ के पुलिस अधीक्षक (नगर) पीयूष कुमार ने बताया कि घटना सोमवार की रात उस समय हुई जब जैदी फार्म निवासी अमान (20) खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। इसी बीच, बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और उन्होंने अमान को गोली मार दी। उन्‍होंने बताया कि हमलावर मौके से फरार हो गये।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना के संबंध में अमान के परिजनों से जानकारी ली। नौचंदी थाना की पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। अमान के परिजनों ने पड़ोस के ही दो युवकों बिलाल और अनस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

कुमार के अनुसार, पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस ने देर रात ही घटना में नामजद दोनों युवकों के घर पर दबिश दी, लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिले। उन्‍होंने कहा कि आरोपियों के अन्य रिश्तेदारों एवं उनके छिपने के ठिकानों पर दबिश डाली जा रही है और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सहारनपुर में मेडिकल स्टोर संचालक की हत्‍या, दो आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र के ग्राम करंजाली निवासी नरेश सैनी (35) मकबरा चौक पर मेडिकल स्टोर संचालित करता था।

उन्‍होंने बताया कि सोमवार रात वह स्टोर बंद करके जब बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी हाईवे पर उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। उन्होंने बताया कि घायल नरेश को उपचार के लिये सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां ले जाने के रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

राय ने बताया कि मृतक नरेश के भाई परमेश कुमार ने तहरीर में सोनू निवासी तल्हेडी बुजुर्ग ओर नितेश निवासी देवबंद के खिलाफ रंजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है । राय ने बताया कि रात में ही दबिश देकर दोनों नामजद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्‍होंने कहा कि हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है जिसकी पुलिस जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला