लाइव न्यूज़ :

मेरठः कृषि विश्वविद्यालय के डीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर; पुलिस मामले की जांच में जुटी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2022 22:38 IST

मेरठ में सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डीन वेटरनरी डॉ राजवीर सिंह पर हमला उस समय हुा जब वे अपने घर जा रहे थे। उन्हें तीन गोलियां लगी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमेरठ में सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डीन वेटरनरी डॉ राजवीर सिंह पर हमला।पुलिस के अनुसार डॉ राजवीर सिंह को तीन गोलियां लगी हैं और स्थिति गंभीर है।कार के आईसीएआर संस्थान गेट के पास पहुंचने पर हमलावरों ने मारी गोली।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डीन वेटरनरी डॉ राजवीर सिंह शुक्रवार को हथियारबंद लोंगो के हमले गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार शाम उस समय हुई जब करीब पांच बजे छुट्टी के बाद डॉ राजवीर सिंह अपनी कार से अपने घर कंकरखेड़ा जा रहे थे।

पुलिस का कहना है कि उनकी कार पास ही आईसीएआर संस्थान गेट के पास पहुंची ही थी कि हथियारबंद हमलावरों ने उनकी गाड़ी रोक उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी और फिर वे मौके से फरार हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सिंह की हालत गंभीर है और उनका फिलहाल आईसीयू में ऑपरेशन चल रहा है।

डॉ राजवीर सिंह को लगी तीन गोलियां, आठ खोखे बरामद

पुलिस के अनुसार फिलहाल घटना के कारणों और हमलावरों का पता नही लग सका है। कंकरखेड़ा पुलिस का कहना है कि सिंह को तीन गोलियां लगी हैं और मौके से आठ खोखे बरामद हुए हैं। इस बीच हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई है और तलाश शुरू कर दी गई है।

थाना कंकरखेड़ा पुलिस के अनुसार हमलावर कौन थे और उन्होंने डीन को क्यों गोली मारी, इस बारे में जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार फिलहाल डीन के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच ये जानकारी भी सामने आई है कि पुलिस ने एक अभियुक्त को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर बाइक से थे। उन्होंने घटनास्थल पर डा. राजवीर से रूक कर हालचाल पूछा। उसके बाद आगे और खिड़की के शीशे से ताबड़तोड़ गालियां बरसा दी। पश्चिमी यूपी के बागपत के छपरौली स्थिति हेवा गांव निवासी डाक्टर राजवीर सिंह कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डिफेंस इन्क्लेव में परिवार के साथ रहते हैं। वह 2007 से डीन के पद पर हैं।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली