लाइव न्यूज़ :

मीट विक्रेता के साथ गौरक्षकों ने की मारपीट, पुलिस ने पीड़ित को ही किया गिरफ्तार, चार आरोपी भी पकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2021 15:37 IST

एक मीट विक्रेता के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घटना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है। जहां खुद को गौरक्षक बताने वाले लोगों ने मुस्लिम युवक के साथ मारपीट की।

Open in App
ठळक मुद्देशाकिर के परिवार ने बताया कि वह घर पर है और इलाज करवा रहा हैआरोपियों ने भी पीड़ित के खिलाफ दर्ज कराया मामला

उत्तर प्रदेश में एक मीट विक्रेता के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घटना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है। जहां खुद को गौरक्षक बताने वाले लोगों ने मुस्लिम युवक के साथ मारपीट की। पीड़ित का नाम मोहम्मद शाकिर है। पुलिस ने पीड़ित के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपियों ने भी पीड़ित के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें पीड़ित पर जानवरों की हत्या करने, संक्रमण फैलने से जुड़ा काम करने और कोविड लॉकडाउन गाइडलाइंस के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। 

पुलिस ने शाकिर को किया था गिरफ्तार

आरोपियों द्वारा पीड़ित के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने शाकिर को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, उसे जेल नहीं भेजा गया। उसके खिलाफ जमानती धाराएं लगाई गई हैं। शाकिर के परिवार ने बताया कि अब वह घर पर है और इलाज करवा रहा है। 

पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा

शाकिर के साथ मारपीट करने वाले लोगों का नेतृत्व करने वाले मनोज ठाकुर अभी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। हालांकि पुलिस ने चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हमें मीट विक्रेता की पिटाई का एक वीडियो मिला था। हमने उस मामले में केस दर्ज किया है।  मामले में पांच से छह आरोपी हैं।  शाकिर के भाई की ओर से पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया गया है कि वह स्कूटर पर भैंस का 50 किलो मीटर लेकर आ रहा था। गौरक्षकों ने शाकिर से पहले 50 हजार रुपये की मांग की और फिर पिटाई की। 

आरोपी ने जारी किया बयान

वीडियो में शाकिर को मनोज ठाकुर और अन्य लोगों ने घेर रखा है। ठाकुर ने मनोज को लाठी से पीटा, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया। इस घटना के बाद मनोज ठाकुर ने जिले के स्थानीय पत्रकारों को एक बयान जारी किया है। जिसमें उसने लिखा है कि हमने उस शख्स को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने अपने वाहन से हमें टक्क्र मारी। एक शख्स को दो लाठी मारना अपराध है, लेकिन किसी को मारने की कोशिश करना अपराध नहीं है? मैं गाय की हत्या को रोकने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन पुलिस मुझे धमका रही है। प्रशासन मुझे पुलिस टीम मुहैया कराए मैं इस गिरोह का खुलासा कर दूंगा।   

टॅग्स :गाययूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP Crime: 50 साल के एक व्यक्ति ने आइसक्रीम बेचने वाले का सिर काटा, फिर कटे हुए सिर को जलाने की कोशिश की

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह