लाइव न्यूज़ :

Mau Teacher Student rape: घर में पढ़ाता है ट्यूशन, पांच वर्षीय बच्ची से गांव में शिक्षक ने किया रेप, तबीयत खराब होने पर मां को बताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2024 13:25 IST

Mau Teacher Student rape Crime News: व्यक्ति ने शिकायत में कहा कि उसकी बेटी मंगलवार शाम को ट्यूशन पढ़ने गई हुई थी तभी शिक्षक ने उससे दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्दे बच्ची की तबीयत खराब होने लगी तो उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी।परिजनों ने रानीपुर थाना प्रभारी से इस मामले की शिकायत की। रानीपुर थाना प्रभारी कंचन मौर्या ने बताया कि एक शिकायत मिली है।

=Mau Teacher Student rape Crime News: मऊ जिले के रानीपुर थाना अंतर्गत एक गांव में ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस को दी गयी शिकायत में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि गांव का ही एक व्यक्ति बच्चों को अपने घर पर ट्यूशन पढ़ाता है। व्यक्ति ने शिकायत में कहा कि उसकी बेटी मंगलवार शाम को ट्यूशन पढ़ने गई हुई थी तभी शिक्षक ने उससे दुष्कर्म किया। शिकायत में कहा गया कि बच्ची की तबीयत खराब होने लगी तो उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद परिजनों ने रानीपुर थाना प्रभारी से इस मामले की शिकायत की। रानीपुर थाना प्रभारी कंचन मौर्या ने बताया कि एक शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बिजनौर में स्कूल से वापस लौट रहे पांचवीं कक्षा के छात्र का अपहरण

बिजनौर जिले के धामपुर थाना इलाके में पांचवीं कक्षा के एक छात्र का शुक्रवार को कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्कूल से वापस वैन से गांव तक आए 11 वर्षीय पांचवी कक्षा का छात्र गांव के पास से लापता हो गया।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसका अपहरण कर लिया गया। पुलिस की तीन टीम बच्चे की तलाश कर रही हैं। बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक कुमार ने बताया कि थाना धामपुर पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि गांव मीमला के आशुतोष चौहान का पुत्र शशांक शिखर (11) शिशु सदन स्कूल से लगभग ढाई बजे गांव में तीन अन्य बच्चों के साथ परचून की दुकान तक स्‍कूल वैन से आया।

वैन चालक बच्चों को रोज यहीं तक छोड़ता है। उन्‍होंने परिजनों से मिली जानकारी के हवाले से बताया कि अन्य तीनो बच्चे तो घर पहुंच गये मगर शशांक नहीं पहुंचा। पुलिस को शशांक का एक जूता गांव में नाले के पास मिला है। एसपी के अनुसार शशांक की तलाश के लिए तीन टीम गठित की गयी हैं। आस पास के सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?