लाइव न्यूज़ :

नाबालिग भांजी के साथ बलात्कार, दोषी मामा को 25 साल सश्रम कारावास, 1.80 लाख जुर्माना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2021 21:47 IST

अपर जिला एवं सत्र विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अमर सिंह ने शनिवार को धर्मपाल को जघन्य अपराध का दोषी करार देते हुए 25 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और उसपर 1 लाख 80 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देसजा का एक चौथाई समय (सवा छह साल) अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।धारा 363/366/376 एवं पॉक्सो कानून के तहत मुकदमा पेश किया गया।विवेचना जांच अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।

मथुरा: जिले की पॉक्सो अदालत ने नाबालिग भांजी के साथ बलात्कार करने के दोषी मामा को शनिवार को 25 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 1 लाख 80 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया और जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में उसे कुल सजा का एक चौथाई समय (सवा छह साल) अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

 

अभियोजन पक्ष के सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुभाष चंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि यह मामला वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र में 20 सितंबर 2017 को दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके सगे साले धर्मपाल ने उसकी 15 साल की बेटी के साथ बलात्कार किया है। मामले की जांच कर विवेचना जांच अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।

जिसमें आरोपी धर्मपाल पर भादवि की धारा 363/366/376 एवं पॉक्सो कानून के तहत मुकदमा पेश किया गया। अपर जिला एवं सत्र विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अमर सिंह ने शनिवार को धर्मपाल को जघन्य अपराध का दोषी करार देते हुए 25 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और उसपर 1 लाख 80 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमथुरायूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार